फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Entering the house and attacking the family with sticks and clubs

Sambhal News: घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों से हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Entering the house and attacking the family with sticks and clubs
चंदौसी। मोहल्ला सुंदर में रविवार शाम दबंगों ने एक घर में घुसकर परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए, जिनमें आठ माह की गर्भवती महिला भी शामिल है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन

पीड़ित शरद शर्मा ने बताया कि रविवार रात वह अपने परिवार के साथ घर पर थे। तभी पास के मोहल्ला बिसौली गेट के कुछ लोग अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

परिवार के लोगों को पिटता देख बीच-बचाव करने आईं महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। शरद की पुत्रवधू राधिका, जो आठ माह की गर्भवती है, उसके साथ भी मारपीट की गई। इस घटना में शरद, उनकी पत्नी रश्मि, बेटा श्याम, बहू राधिका और कृष्णा घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल संत कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed