फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Entered the house and beat up and pelted stones due to old dispute

Sambhal News: पुराने विवाद में घर में घुसकर मारपीट और पथराव

Sat, 11 Jan 2025 04:33 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 11 Jan 2025 04:33 PM IST
विज्ञापन
Entered the house and beat up and pelted stones due to old dispute

विज्ञापन

बनियाठेर।
गांव गुमथल में पुराने विवाद में एक पक्ष ने कमल सिंह के घर में घुसकर मारपीट की है। जिसका सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीडि़त पक्ष ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।

बनियाठेर थाना क्षेत्र के गुमथल रोड मंडी के सामने रहने वाली नगमा ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह गुमथल और अकरौली गांव के कुछ लोग रंजिशन लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। पति कमल सिंह को बुरी तरह पीटा। किसी तरह कमल ने घर में बंद होकर खुद को बचाया। इसके बाद आरोपियों ने घर पर पथराव किया। दीवार कूदकर छत पर पहुंच गए। गाली गलौज कर दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। शोर शराबा सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए। जिन्हें देख आरोपी धमकी देकर भाग गए। बताया कि पूरी घटना का सीसीटीवी में कैद हो गई है। सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल हो रही है। प्रभारी निरीक्षक मोहित कुमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन




मारपीट करने वाले पांच लोगों पर केस
चंदौसी। मुरादाबाद में डिलारी थाना क्षेत्र के गांव ढकिया निवासी रूही ने बताया कि वह मूल रूप से चंदौसी के जारई गेट इस्लामगंज की रहने वाली है। चंदौसी में बुधवार को उसके दादा का इंतकाल हो गया। दफीने में शामिल होने के लिए वह अपने परिवार के साथ आई थी। यहां दूसरी पत्नी के साथ रह रहे उसके पिता मुबारक अली और परिवार के रियासत अली, अब्दुल फहाद, अदनान व जीशान ने उससे गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उससे मारपीट कर दी। बीच बचाव करने आए उसके भाई मुसर्रफ, बहन शबाना और सानिया को भी बुरी तरह पीटा। जिसमें सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed