फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Engineers strike continues against executive engineer

Sambhal News: अधिशासी अभियंता के खिलाफ इंजीनियरों का धरना जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Engineers strike continues against executive engineer
संभल। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता के खिलाफ पीडब्ल्यूडी परिसर में इंजीनियरों द्वारा दिया जा रहा धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। सभी इंजीनियर रविवार के अवकाश वाले दिन भी धरने में शामिल हुए और अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

धरने में सहायक अभियंता, अवर अभियंता व मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने अधिशासी अभियंता पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अधिशासी अभियंता के साथ कार्य न करने की मांग की और 13 मार्च तक कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया। बताया कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो यह धरना अनिश्चितकालीन शुरू कर दिया जाएगा। अध्यक्षता मुनीश कुमार व संचालन अर्शी मेहताब ने किया। इसमें केपी सिंह, प्रेम सिंह, रवि कुमार, संतोष कुमार सिंह, वीके बंसल, दयाराम सिंह, रामपाल सिंह, अवनीश कांत, करन सिंह आदि इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed