फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   encrochment in sambhal

अतिक्रमण हटाने गई नगर पालिका टीम की व्यापारियों से हुई नोकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
encrochment in sambhal
चंदौसी के आजाद रोड पर अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा करते व्यापारी। - फोटो : SAMBHAL
चंदौसी। नगर पालिका प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान का व्यापारियों ने सोमवार को विरोध कर दिया। कई स्थानों पर पालिका टीम व व्यापारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। इसके चलते पालिका को अपना अभियान बीच में ही स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राजकुमार, जेई केके अग्रवाल, खाद्य निरीक्षक प्रियंका सिंह ने सोमवार की दोपहर दो बजे अपनी टीम को फव्वारा चौक पर एकत्र किया। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस, कोतवाली पुलिस को संग लेकर जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटवाना शुरू किया। जब पालिका टीम फव्वारा चौक से आजाद रोड पर पहुंची तो वहां व्यापारियों ने पालिका के अधिशासी अधिकारी, जेई व खाद्य निरीक्षक का घेराव कर अतिक्रमण हटाने का विरोध करना शुरू कर दिया। व्यापारी नेता आकाश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अखिल अग्रवाल, मोहित गुप्ता ने टीम से कहा कि शहर में जिन लोगों ने पालिका की भूमि व नालों पर अवैध कब्जे कर रखे हैं, पहले उन्हें हटवाया जाए।
विज्ञापन

उसके बाद आजाद रोड का अतिक्रमण हटाया जाए। अतिक्रमण हटाने के दौरान कई बार व्यापारियों व पालिका टीम की आपस में नोकझोंक भी हुई। इस दौरान एक व्यापारी के प्रतिष्ठान पर बैठकर दोनों पक्षों में सहमति बनी कि पालिका परिषद व्यापारियों को चार दिन का समय दे। ताकि व्यापारी खुद ही अतिक्रमण को हटा लें। अगर कोई व्यापारी व दुकानदार अतिक्रमण नहीं हटाता तो पालिका टीम द्वारा उसे ध्वस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सफाई व्यवस्था कराने को लेकर व्यापारी ने आरोप लगाए तो सफाई नायक राजकुमार व एक शोरूम स्वामी की भी नोकझोंक हो गई। जिसे बमुश्किल शांत कराया गया। विरोध के बीच करीब डेढ़ घंटे का अभियान चला। अभियान के दौरान आजाद रोड स्थित देशी शराब की दुकान, दयाकृष्ण प्लाजा के आगे नाली पर बने स्लेब को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया गया। विरोध के चलते अतिक्रमण हटाओ अभियान आजाद रोड स्थित अंबेडकर प्रतिमा तक ही चलाया गया। इस दौरान पुलिस लगातार साथ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed