{"_id":"629a66de4d3e625a2a61211c","slug":"employment-servants-who-went-to-demand-honorarium-accused-bdo-of-indecency-chandausi-news-mbd4302749146","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय की मांग करने गए रोजगार सेवकों ने लगाया बीडीओ पर अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय की मांग करने गए रोजगार सेवकों ने लगाया बीडीओ पर अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
बहजोई। मानदेय की मांग करने गए रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। साथ ही शनिवार चार जून से कार्य बहिष्कार व धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।
ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लाक अध्यक्ष नवनीत यादव ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर बाद वह अपने कुछ रोजगार सेवक साथियों के साथ खंड विकास अधिकारी दफ्तर पर मानदेय की मांग के लिए गए थे। रोजगार सेवकों को बीते माह मार्च व मई 2022 का मानदेय नहीं मिला है। आरोप है कि मानदेय की मांग करने पर पहले तो आनाकानी की। बाद मेें बीडीओ भड़क गए और अभद्रता की।
इसको लेकर खंड विकास अधिकारी को रोजगार सेवकों की ओर से ज्ञापन देकर चार जून शनिवार से कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है। वहीं दूसरी ओर खंड विकास अधिकारी रामायण सिंह यादव का कहना है कि मेरी तैनाती हाल ही में हुई है। रोजगार सेवकों के मार्च माह के बकाया मानदेय का प्रकरण पुराना है। रोजगार सेवकों का माह अप्रैल व मई 2022 का मानदेय तो वह अपने हस्ताक्षर से निकाल देंगे। रही बात माह मार्च 2022 के मानदेय की, तो यह मानदेय पहले वाले बीडीओ के हस्ताक्षर से जारी होना है। अभिलेखों पर पहले बीडीओ के हस्ताक्षर होने के बाद वह माह मार्च का मानदेय भी निकाल देंगे। यही बात रोजगार सेवकों से कही गई थी। अभद्रता का आरोप निराधार है।