{"_id":"67b634980c50b671b900c3c4","slug":"employees-of-many-renowned-companies-and-banks-detained-in-case-of-grabbing-insurance-claims-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-119480-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बीमा क्लेम हड़पने के मामले में कई नामी कंपनियों व बैंक के कर्मचारी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बीमा क्लेम हड़पने के मामले में कई नामी कंपनियों व बैंक के कर्मचारी हिरासत में
Thu, 20 Feb 2025 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
संभल। बीमा क्लेम के करोड़ों रुपये हड़पने वाले गिरोह में कई नामी बीमा कंपनी और बैंक के कर्मचारी भी शामिल हैं। पुलिस कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों का कहना है कि जो लोग हिरासत में लिए गए हैं इनके खिलाफ भी पर्याप्त सबूत पुलिस को मिल गए हैं। जल्द ही बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा किया जा सकता है।
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि यह अंतरराज्यीय गिरोह है। करोड़ों रुपये गबन का मामला है। पुलिस तथ्यों के आधार पर लगातार कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई आगे भी की जानी है। यह गिरोह मर चुके और मरने की हालत वाले लोगों का बीमा करता है और क्लेम की धनराशि हड़प लेताा है। आठ एक महिला समेत आठ आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
मालूम हो 17 जनवरी की रात रजपुरा पुलिस ने वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी ओंकारेश्वर मिश्र और गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बबराला निवासी अमित को गिरफ्तार किया था। इन दोनों आरोपियों की कार से लाखों रुपये की नकदी और संदिग्ध दस्तावेज मिले थे। इसके बाद ही पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो बीमा क्लेम कर रकम हड़पने का मामला सामने आया था। एसपी ने बताया कि यह गिरोह देश के कई राज्यों में काम कर रहा है। कई उदाहरण ऐसे मिले हैं जो लोग मर चुके थे उनके फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर बीमा क्लेम लिया गया। एसपी ने बताया कि बीमा कंपनी, बैंक के कर्मचारियों के अलावा अन्य लोगों से भी पूछताछ के लिए टीम काम कर रही है। जिसके खिलाफ सबूत मिलेंगे उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।