फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Electricity workers sitting on dharna after boycotting work for 36 hours

Sambhal News: 36 घंटे का कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे बिजली कर्मी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers sitting on dharna after boycotting work for 36 hours
चंदौसी। विद्युत कर्मचारी संयुक्त मोर्चा समिति के आह्वान पर बिजील कर्मचारी ने बुधवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर 36 घंटे के कार्य बहिष्कार पर बैठ गए। उन्होंने ऊर्जा मंत्री पर तीन माह पहले हुए समझौते को पूरा न करने का आरोप लगाया। चेतावनी दी है कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो बृहस्पतिवार की रात से तीन दिन के लिए हड़ताल की जाएगी। इस दौरान पानी, अस्पताल की समस्या को छोड़कर अन्य कोई कार्य नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को विद्युत कर्मचारियों ने विद्युत कर्मचारी संयुक्त मोर्चा समिति के आह्वान पर विद्युत वितरण खंड में मशाल जुलूस निकाला था। साथ ही ऊर्जा मंत्री पर समझौते के बाद भी उसे पूरा नहीं करने की बात कही। कर्मचारियों ने बुधवार को हड़ताल करने की घोषणा की थी। साथ ही बृहस्पतिवार की रात दस बजे से तीन दिन तक सांकेतिक हड़ताल करने की बात कही। कर्मचारियों ने कहा कि ऊर्जामंत्री ने नवंबर माह में संघ के साथ हुए समझौते में 14 सूत्री मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया था। पर अभी एक भी मांग पर अमल नहीं हुआ है। कर्मचारियों को मजबूरी में काम छोड़कर बैठना पड़ा है। ऊर्जामंत्री अपना वादा भूल रहे हैं।
विज्ञापन

ऊर्जामंत्री सभी मांगों को जल्द पूरा करें। अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने वालों में प्रबात सिंह, बीसी उपाध्याय, राजीव सिंह, प्रमोद कुमार, राम सहारे वर्मा, शैलेंद्र दुबे, जितेंद्र सिंह, जय प्रकाश, सदरुद्दीन राना, जवाहर लाल विश्वकर्मा, चंद्रभूषण उपाध्याय, डीके मिश्रा, इलियास, आरवाई शुक्ला, श्रीचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed