फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Electricity theft caught in 29 houses

29 घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Electricity theft caught in 29 houses
क्षेत्र के चार गांवों में चेकिंग अभियान चलाकर अधिकारियों ने 29 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शनिवार को उपखंड अधिकारी धनारी पुनीत कुमार दुबे के नेतृत्व में अवर अभियंता योगेंद्र प्रसाद व नवनीत पांडे ने स्थानीय लाइनमैन के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। गांव दिनोरा, बमनपुरी, औरंगाबाद, वहीपुर में चेकिंग की गई। इस दौरान 29 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। अधिकारियों की ओर से सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कार्रवाई के दौरान एसडीओ पुनीत कुमार दुबे, जेई योगेंद्र प्रसाद, नवनीत पांडे, मनजीत, मोहित, वीरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, महेंद्र पाल आदि रहे।

एक साल से बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
एसडीओ पुनीत कुमार दुबे ने बताया कि विद्युत निगम ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करेगा, जिन्होंने एक साल से बिजली बिल जमा नहीं किया है और बिजली का उपभोग भी कर रहे हैं। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 138 में कार्रवाई की जाएगी। बताया कि जिन उपभोक्ताओं का बिजली का बिल गलत आ रहा है, वह एसडीओ के 9193391808 के व्हाट्सएप नंबर पर अपने मीटर की एक मिनट की वीडियो बनाकर दस्तावेजों के साथ डाल दें। उनके बिल का निस्तारण कर मोबाइल पर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed