फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Electricity supply in 130 villages could not be done even after 26 hours

26 घंटे बाद भी सुचारु नहीं हो सकी 130 गांवों में बिजली आपूर्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply in 130 villages could not be done even after 26 hours
जनपद में चंदौसी व बबराला डिविजन के 11 फीडर से जुड़े से करीब 130 गांव में 26 घंटे के बाद भी आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। ग्रामीणों की रात अंधेरे में गुजरी। बिजली कर्मचारी लाइन व खंभों को ठीक करने में जुटे हैं। जहां से लाइन क्षतिग्रस्त है, वहां से लाइन कटकर पीछे के क्षेत्र को आपूर्ति दी जा रही है। निगम अधिकारियों का दावा है कि अधिकांश गांवों में बृहस्पतिवार की देररात तक आपूर्ति को सुचारु करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार की शाम चार बजे के बाद तेज आंधी आई थी। जिले के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। जगह-जगह से बिजली के तार व खंभे टूट गए थे। रात में बिजली कर्मचारियों ने शहर व कस्बों की आपूर्ति को सुचारु कर दिया था। बृहस्पतिवार की सुबह तक चंदौसी व बबराला डिविजन के करीब 170 गांव की आपूर्ति बाधित थी। दोपहर एक बजे तक कर्मचारियों ने 40 गांवों की आपूर्ति में सुधार कर दिया। लेकिन शाम छह बजे तक यानी आंधी आने के 26 घंटे के बाद भी कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के बिजलीघर डारनी, बेरनी स्योंडारा के करीब 20 गांव, धनारी क्षेत्र के फीडर 12, जुनावई व पतरिया बिजलीघर के चार फीडरों के करीब 98 गांवों में आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। बिजली कर्मचारी लाइन को ठीक करने में जुटे हैं। विभाग का दावा है कि देररात तक अधिकांश गांवों की आपूर्ति को सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकांश आपूर्ति को सुचारु करा दिया गया है। जहां पर खंभे टूट गए हैं, वहां दूसरे ट्रांसफार्मर अथवा विद्युत लाइन से आपूर्ति सुचारु कराने का प्रयास किया जा रहा है। देररात तक अधिकांश आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुमार सिंह, अधीक्षक अभियंता विद्युत, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed