फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Electricity supply disrupted in rural areas due to storm and rain, damage to crops

Sambhal News: आंधी व बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली ठप, फसल को नुकसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply disrupted in rural areas due to storm and rain, damage to crops
आंधी से गिरा पेड़।आंधी व बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली ठप, फसल को नुकसान - फोटो : बिजली ठप, फसल को नुकसान
चंदौसी। शुक्रवार रात तेज आंधी के साथ हुई बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा। तेज हवा में आम के पेड़ से बौर टूट कर गिर गए। तो वहीं खेतों में रखी कटी हुई गेहूं की फसल को बारिश से नुकसान पहुंचा है। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी बारिश से बाधित हुई विद्युत आपूर्ति दूसरे दिन शनिवार को भी दोपहर बाद बहाल हो सकी। इससे ग्रामीणों भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कई दिन से पड़ रही गर्मी से शुक्रवार रात लोगों को राहत मिली। शुक्रवार रात तेज आंधी के साथ हुई बारिश से तापमान में तो थोड़ी गिरावट आई। लेकिन अगले दिन शनिवार सुबह धूप निकलने से तापमान फिर बढ़ गया। तेज धूल भरी हवा के साथ चली आंधी के कारण कई स्थानों पर खंभे टूटने व तारों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई। तो वहीं जगह-जगह मुख्य बाजारों व चौराहों पर लगे टिन शेड व होर्डिंग तेज आंधी से गिर गए।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशानी तो ग्रामीण क्षेत्रों में आई। बनियाठेर, नरौली कस्बा सहित धनारी, जुनावई व गुन्नौर कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में तेज आंधी व बारिश के चलते शुक्रवार रात से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जुनावई कस्बा के करीब 135 गांवों में करीब 20 घंटे विद्युत सप्लाई बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंभों व हाईटेंशन लाइनों के टूटने से कस्बे के सेंजना मुस्लिम, दबथरा हिंमचल, पुशावली, गढ़ी बिचौला सहित आदि गांवों की शनिवार देर शाम तक विद्युत कर्मचारी लाइनों की मेंटनेंस के लिए लगे रहे। देर शाम तक भी विद्युत आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed