फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Electricity is blowing for hours due to darkness, night spent in summer

अंधड़ और हल्की बूंदाबांदी से घंटों गुल रही बिजली, गर्मी में काटी रात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity is blowing for hours due to darkness, night spent in summer
संभल/ओबरी। बृहस्पतिवार रात तेज अंधड़ और हल्की बूंदाबांदी से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों की बिजली गुल हो गई। घंटों लोगों ने बिना पंखे-कूलर के गर्मी में रात काटी। बारिश की बूंदे गिरने से गेहूं की खड़ी फसल को नुकसान होने की आशंका से किसानों की सांसें अटकी रही। हालांकि, अधिक बारिश नहीं होने से गेहूं को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। वहीं, आम की फसल को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने शुक्रवार को हल्की बारिश का पूर्वानुमान बताया था, लेकिन बृहस्पतिवार रात ही अंधड़ के साथ बूंदाबांदी हो गई। आकाशीय बिजली कड़कने से ब्रेक डाउन हो गया। शहर से लेकर देहात तक में रात में घंटों बिजली गुल हो गई। बिजली गायब होने के बाद असमोली क्षेत्र के कई गांवों में रात भर बिजली नहीं आई। बेला, ओबरी, शफातनगर, टांडाकोठी, मढ़न, बुकनाला, खासपुर में सुबह आठ बजे के बाद बिजली आई। एसडीओ अमरेंद्र यादव का कहना है कि तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी के बीच आकाशीय बिजली कड़कने से लाइन में फाल्ट आ गया। इससे बिजली आपूर्ति बंद रही। वहीं, अंधड़ के साथ बारिश की बूंदे गिरीं। इससे किसानों की माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई। किसानों की गेहूं की पकी फसल खेतों में खड़ी है। मजदूर नहीं मिलने से फसल नहीं कट पा रही है। बारिश होने से गेेहूं का दाना काला पड़ जाएगा और क्वालिटी खराब होने से किसानों को नुकसान झेलना पड़ सकता है। हालांकि, बारिश से मक्का, गन्ना और सब्जियों के लिए फायदेमंद होगी। इनको अभी सिंचाई की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed