फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Electricity Case: Sambhal MP Burke deposited six lakhs, house lit up after seven months

Electricity Case: संभल सांसद बर्क ने जमा कराए छह लाख, सात महीने बाद घर हुआ रोशन, हाईकोर्ट में दो को सुनवाई

Tue, 17 Jun 2025 08:50 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 17 Jun 2025 08:50 PM IST
सार

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर पर सात महीने बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। इसके साथ ही सांसद को नियमित बिजली का बिल अदा भी करना होगा। हाईकोर्ट में इस मामले की दो जुलाई को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
Electricity Case: Sambhal MP Burke deposited six lakhs, house lit up after seven months
सांसद बर्क के घर लगा लगा मीटर - फोटो : संवाद

विस्तार

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय स्थित आवास पर सात महीने बाद बिजली आपूर्ति बिजली विभाग ने बहाल की है। अब सांसद को नियमित बिजली का बिल अदा करना होगा। सांसद के द्वारा अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट के आदेश पर बिजली विभाग में छह लाख रुपये भी जमा करा दिए गए हैं।

विज्ञापन


अब सांसद के मामले में हाईकोर्ट में दो जुलाई को सुनवाई की जानी है। सांसद बिजली विभाग के द्वारा लगाए गए 1.91 करोड़ रुपये के जुर्माने को चुनौती देने के लिए पहुंचे हैं। सांसद का कहना है कि नियमों का पालन नहीं करते हुए विभाग ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन


सांसद के आवास पर 19 दिसंबर 2024 की सुबह में बिजली विभाग की टीम ने चेकिंग की थी। इस दौरान 16 किलोवाट का लोड मौके पर मिला था। जबकि सांसद जियाउर्रहमान बर्क और उनके दादा पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के नाम से दो-दो किलाेवाट के मीटर लगे मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग ने इन मीटर की एमआरआई कराई तो कई महीने की रिपोर्ट ऐसी मिली जिसमें खपत ही शून्य पाई गई। इसे बिजली विभाग ने बिजली चोरी माना और सांसद को नामजद करते हुए बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगा दिया।

जुर्माने की धनराशि मामले में कई बार सुनवाई हुई लेकिन समाधान नहीं हो सका। मई में बिजली विभाग ने जुर्माना धनराशि की अंतिम रिपोर्ट तैयार कर दी। इसके बाद ही सांसद हाईकोर्ट पहुंचे और बिजली विभाग के द्वारा लगाए गए जुर्माने को चुनौती दी।

इसी क्रम में हाईकोर्ट ने सांसद को छह लाख रुपये जमा करने का आदेश दिया था। साथ ही नियमित बिल जमा करने के लिए शर्त तय की थी। वहीं, दूसरी ओर बिजली विभाग को छह लाख रुपये जमा होने के बाद तत्काल आपूर्ति बहाल करने का आदेश दिया था।

हम हाईकोर्ट गए थे। हाईकोर्ट के आदेश पर ही छह लाख रुपये जमा किए हैं। बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। जुर्माना मामले में अगली सुनवाई दो जुलाई को होनी है। हमें हाईकोर्ट पर पूरा भरोसा है। हमारे खिलाफ जो बिजली विभाग द्वारा गलत कार्रवाई की गई है। उसमें हाईकोर्ट से पूरा न्याय मिलेगा। -जियाउर्रहमान बर्क, सांसद, संभल

हाईकोर्ट के आदेश पर सांसद के आवास पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। नियमित बिजली बिल जमा करने के निर्देश सांसद को दिए गए हैं। - विनोद कुमार, अधीक्षण अभियंता, संभल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed