{"_id":"62cc7a44bec5541b1e419395","slug":"electrical-transformers-kept-in-the-open-started-becoming-enemies-of-life-responsible-still-unfazed-sambhal-news-mbd434302148","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर बनने लगे जान के दुश्मन, जिम्मेदार अभी भी बेफ्रिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर बनने लगे जान के दुश्मन, जिम्मेदार अभी भी बेफ्रिक
विज्ञापन
संभल के दीपा सराय में रखा ट्रांसफार्मर।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में खुले में रखे ट्रांसफार्मर लोगों की जान के लिए अब खतरा भी बनने लगे हैं। खग्गूसराय में शनिवार की रात्रि खुले में रखा एक विद्युत ट्रांसफार्मर फट गया था, जिसमें आग लगने से दो परिवार के सात लोग घायल हो गए थे। बावजूद इसके बिजली विभाग इसकी घेराबंदी को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है। अगर शीघ्र घेराबंदी नहीं की गई तो किसी दिन बड़ा हो सकता है।
विद्युत ट्रांसफार्मर एक, दो नहीं बल्कि कई जगहों पर खुले में रखे हुए हैं, पर निगम इस ओर गंभीर नहीं दिख रहा है। अमर उजाला ने सोमवार को इसकी पड़ताल की। कोतवाली के सामने मुख्य बाजार में ही घनी आबादी के बीच ट्रांसफार्मर खुले में रखा हुआ मिला। देहली दरवाजा मोहल्ला और सरथल चौकी पर दो ट्रांसफार्मर खुले में ही रखे हैं। दीपासराय मोहल्ले में विद्युत ट्रांसफार्मर खुले में रखा हुआ है। नखासा मोहल्ले में पुलिस चौकी के निकट और एजेंटी तिराहे के पास भी विद्युत ट्रांसफार्मर खुले में रखा हुआ है।
खुले में रखे ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। आए दिन में इसमें फाल्ट होते रहते हैं और आग लगती रहती है। आसपास के लोग ही जैसे-तैसे करके आग को बुझा लेते हैं लेकिन आसपास के लोगों के साथ-साथ राहगीरों की जान को जोखिम हर समय बना रहता है।
विज्ञापन
जावेद अख्तर, एजेंटी तिराहा
ट्रांसफार्मर में लगे तारों में स्पार्किंग होने से कभी भी आग लग जाती है। कई बार खुद हमने आग बुझाई है। इस दौरान राहगीरों की जान को जोखिम ज्यादा रहता है क्योंकि वह आसपास से गुजर रहे होते हैं।
दानिश, नखासा चौकी के पास।
मुख्य मार्ग पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। यह खुले में हैं। तारों में स्पार्किंग होती रहती है। इससे हादसा होने का डर बना रहता है। ट्रांसफार्मर से ऊंची ग्रिल होनी चाहिए। जिससे कोई हादसे का अंदेशा न रहे।
मोहम्मद फैैजान ताबिश, दीपासराय
मुख्यालय से टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। इसमें कुछ वक्त लग रहा है। जल्द ही इसकी स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा। जल्द ही खुले में रखे हुए ट्रांसफार्मरों और जर्जर तारों को बदलवाया जाएगा।
विजय कुमार यादव, अधिशासी अभियंता, संभल