{"_id":"623a311f00c3816f2b2d3726","slug":"electric-train-will-soon-run-between-moradabad-chandausi-aligarh-chandausi-news-mbd4223191111","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद-चंदौसी-अलीगढ़ के बीच जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद-चंदौसी-अलीगढ़ के बीच जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे के मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) एसके पाठक ने मंगलवार को नवविद्युतीकृत रेलखंड चंदौसी-हरदुआगंज और राजा का सहसपुर-संभल हातिम सराय का निरीक्षण किया। अब अप्रैल माह तक उनकी ओर से हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद मुरादाबाद-चंदौसी-अलीगढ़ के बीच और मुरादाबाद-संभल के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन का संचालन होने लगेगा।
सीआरएस स्पेशल ट्रेन से मंगलवार को दोपहर एक बजे चंदौसी जंक्शन पहुंचे। चंदौसी से हरदुआगंज तक उन्होंने रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण का निरीक्षण किया। इसके बाद वापसी में इलेक्ट्रिक इंजन से रेलवे ट्रैक पर 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाई गई। इसके बाद निरीक्षण की यही प्रक्रिया राजा का सहसपुर-संभल हातिम सराय में दोहराई गई।
सीआरएस ने निरीक्षण के बाद कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। ज्ञात हो कि पहले उक्त रूट पर डीजल इंजन से ट्रेनों का संचालन किया जाता था। अब विद्युतीकरण पूरा हो गया है। इसके दृष्टिगत जल्द ही इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ती नजर आएंगी। निरीक्षम के दौरान दौरान डीआरएम अजय नंदन, सीनियर डीओएम सुधीर कुमार, आरपीएफ के कमांडेंट मनोज कुमार, स्टेशन अधीक्षक आशीष मिश्रा सहित अन्य रेल अधिकारी मौजूद रहे।