फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   electric problem in summer

भीषण गर्मी और बिजली कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
electric problem in summer
संभल। गर्मी के तेवर लगातार तीखे हो रहे। उमस के चलते सुबह से ही लोग पसीने से तरबतर नजर आए। भीषण गर्मी के इस मौसम में बिजली ने भी गुल होना शुरू कर दिया है। इससे परेशानी ज्यादा बढ़ गई हैं। गुरुवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहद परेशान किया। दिन का तापमान लगातार 40 और 42 डिग्री के इर्द गिर्द घूमता दिखाई दिया। जबकि न्यूनतम तापमान 29 सेल्सियस पर टिका हुआ है।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी के चलते सुबह होते ही लोगों का सुकून छिन जाता है। कड़ी धूप से जहां दो मिनट भी सड़क पर रुक पाना मुश्किल हो रहा है, वहीं घर और कार्यालयों में भी लोग उमस भरी गर्मी के चलते चैन की सांस नहीं ले पा रहे हैं। दिन भर गर्मी में उबलने के साथ रात को भी लोगों की परेशानियां कम नहीं हो पा रही हैं। सबसे अधिक परेशानियां तो महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को हो रही है।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की ट्रिपिंग शुरू हो गई है। दिन भर में कई बार ट्रिपिंग की समस्या होती है। कटौती भी हो रही है। इससे लोग काफी परेशान नजर आए। रात में भी बिजली की बार-बार कटौती ने लोगों को घरों से बाहर बैठने को मजबूर कर दिया। जबकि बिजली विभाग दावा बेहतर आपूर्ति दिए जाने का है। लेकिन हकीकत में दावा खोखला नजर आ रहा है। लोकल फाल्ट के नाम पर हो रही अघोषित कटौती ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed