फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   electric problem in sambhal village

चार दिन में दूसरी बार फुंका ट्रांसफार्मर, 200 से अधिक घर अंधेरे में डूबे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
electric problem in sambhal village
संभल। लॉक डाउन में बिजली चोरी बढ़ ई। संभल के पांच मोहल्लों पर बिजली संकट गहरा गया है। ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गए हैं। आएदिन फाल्ट हो रहे हैं। ट्रांसफार्मर फुंकने का खतरा पैदा हो गया है। बिजली विभाग चोरी को रोक पाने में नाकाम साबित हुआ है। इससे कटरा मूसा खां, रायसत्ती, डेरा सराय, सरायतरीन में गर्मी बढ़ने के साथ ओवरलोड ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। इसका खामियाजा उन उपभोक्ताओं को ज्यादा भुगतना पड़ रहा है जो समय पर बिजली बिल अदा करते हैं। कटरा मूसा खां में चार दिन में दूसरी बार 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंका है। इससे 200 से अधिक घर अंधेरे में डूब गए हैं।
विज्ञापन

कटरा मूसा खां में शनिवार को दोपहर 1.30 बजे ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद बिजली गुल हो गई। बिजली जाने की वजह से लोग पानी को तरस रहे हैं। कुछ लोगों ने जेनरेटर से काम चलाया है लेकिन जिनके पास जेनरेटर और इनवर्टर नहीं है। सबसे ज्यादा दिक्कत उन उपभोक्ताओं की है।
विज्ञापन

उनके घरों में बच्चों से लेकर बड़े तक भीषण गर्मी में पसीना बहा रहे हैं। बिजली विभाग के क्षेत्रीय अवर अभियंता गुड्डू कुमार ने बताया कि शनिवार को दिन में 3 बजे उन्हें ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी मिली है। इसे बदलवाने के लिए वह मांग पत्र तैयार कर रहे हैं। मुरादाबाद स्थित स्टोर से ट्रांसफार्मर आएगा जो रविवार को लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 27 मई इसी स्थान का ट्रांसफार्मर फुंका था जिसे 28 मई को बदलवाया गया था। अब 30 मई को दोबारा फुंक गया। इसकी मुख्य वजह ओवरलोडिंग है। लॉक डाउन में चेकिंग बंद है और गर्मी शुरू होते ही चोरी बढ़ गई जिससे ट्रांसफार्मर ओवर लोड हो गया और खराब हो गया है। इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि अगर चोरी न रोकी गई तो कई ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग की भेंट चढ़ जाएंगे। चोरी रोकने के लिए एक दो दिन में चेकिग के आदेश आने की उम्मीद है। अगर आदेश आते हैं बिजली विभाग की टीम चेकिंग करेगी और चोरी के मामलों में एफआईआर दर्ज कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed