फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   electric problem in sambhal village

एक माह से फुंका ट्रांसफार्मर, 30 घरों में छाया अंधेरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
electric problem in sambhal village
धनारी। धनारी पट्टी लाल सिंह के गांव मीना की मडै़य्या में रखा ट्रांसफार्मर एक माह से खराब पड़ा है। इससे 30 घरों में अंधेरा छाया है। ग्रामीणों ने बिजली अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की तथा लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

धनारी पट्टी लाल सिंह का मजरा मीना की मडै़य्या में उज्जवला योजना के दौरान ट्रांसफार्मर लगाया गया था। यह ट्रांसफार्मर करीब एक माह पहले फुंक गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभोक्ताओं के घर बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। इसकी सूचना अवर अभियंता बबराला को दी। आश्वासन देने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है। ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए जिला अधिकारी तक से शिकायत कर चुके हैं। शुक्रवार को ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की तथा ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। इस मौके पर देवेंद्र मीना, प्रमोद मीना ,अर्जुन मीना ,ओमप्रकाश मीना, मनोज मीना ,रमेश मीना, योगेंद्र मीना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed