फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   electric problem in sambhal

ट्रांसफार्मर फुंका, डेढ़ सौ घरों में अंधेरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
electric problem in sambhal
बहजोई (संभल)। बहजोई के गांव सादात बाड़ी में डेढ़ सौ से ज्यादा घरों को बिजली नहीं मिल रही है। यह समस्या तीन सप्ताह से बनी हुई है। ग्रामीणों ने बार बार शिकायतें की हैं लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के जिम्मेदारों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मोबाइल फोन भी चार्ज करने के लिए गांव में दूसरे लोगों के घर ग्रामीण जा रहे हैं। विकासखंड बहजोई के गांव सादातबाड़ी में करीब डेढ़ सौ से अधिक घरों में अंधेरा छाया हुआ है। खराब ट्रांसफार्मर न बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी की गई। गांव सादातबाड़ी में रखा 63 केवीए का एक ट्रांसफार्मर बीती 2 मई को अचानक से फुंक गया।
विज्ञापन

इससे गांव के करीब डेढ़ सौ से अधिक घरों में अंधेरा छा गया है। करीब 22 दिन से अधिक बीत जाने के बावजूद भी ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी करते हुए जल्द ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि कई बार बिजली घर पर सूचना दी गई।
विज्ञापन

स्थानीय अधिकारियों से भी शिकायत की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों में सतेंद्र कुमार का कहना था कि ट्रांसफार्मर फुंक जाने से गर्मी व उमस में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई बार स्थानीय अधिकारियों से शिकायत की गई है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शफीक मोहम्मद का कहना था कि रात के समय गांव में अंधेरा छाया रहता है। इससे चोरी आदि की घटनाएं होने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मोबाइल आदि चार्ज करने के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान लखन यादव, हरीश चंद्र, शरीफ, साबिर, मेहंदी हसन, छेदालाल, सतेंद्र, कुंवरपाल, धर्मवीर, समुद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed