फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   electric problem in sambhal

फीडर ब्रेक डाउन, साढ़े चार घंटे गुल रही सात मोहल्लों की बिजली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
electric problem in sambhal
चंदौसी। सुभाष रोड फीडर के ब्रेक डाउन होने से गुरुवार की सुबह छह बजे से सात मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। साढ़े चार घंटे सुबह को विद्युत आपूर्ति ठप होने से नागरिकों को पेयजल आपूर्ति की समस्या का सामना करना पड़ा। घरेलू महिलाओं को परेशानी रही।
विज्ञापन

वहीं आफिस जाने वाले लोगों को पानी नहीं मिल पाया। आफिस जाने से पूर्व लोग परेशान रहे। जिन लोगों के घरों में हैंडपंप नहीं थे, उन्हें बाहर सड़क पर लगे हैंडपंपों से पानी लाना पड़ा। साढ़े चार घंटे के बाद सुबह करीब साढ़े दस बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु हो सकी। इसके बाद नागरिकों ने राहत की सांस ली। ब्रेक डाउन होने से सुभाष रोड, फव्वारा चौक, घंटाघर, आजाद रोड, मुरादाबाद गेट, मोहल्ला कागजी, आंशिक स्टेशन रोड, गोलागंज की विद्युत आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

बोले नागरिक:
सुबह के समय विद्युत आपूर्ति ठप होने से पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई। काम पर जाने से पहले घर में रसोई के लिए पानी हैंडपंप से लाना पड़ा।
दीपक शर्मा, सुभाष रोड, चंदौसी
बिजली गुल होने से उमस भरी गर्मी में घर में रहना मुहाल हो गया। घर के बैठकर गर्मी से कुछ राहत मिली। सुबह को नहाने के लिए पानी न होने पर घर से दूर लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ा। पानी भरने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशल कुमार, पट्टी बाजार
सुबह तैयार होकर स्नान आदि कर दुकान पर जाते हैं। पर गुरुवार की सुबह बिजली ठप होने से नहाने का पानी नहीं मिल पाया। परेशानी उठानी पड़ी। रसोई के लिए बमुश्किल पानी की व्यवस्था की। बिजली आने के बाद राहत मिली।
विवेक यादव, गोलागंज, चंदौसी
विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई। बिजली गुल होने से सबमर्सिबल नहीं चला। पानी की आवश्यकता होने पर हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। योगेश कुमार, फरुर्खाबादी बाजार, चंदौसी।

ब्रेक डाउन के चलते सुभाष रोड स्थित फीडर की आपूर्ति ठप हो गई थी। सुबह छह बजे से साढ़े दस बजे तक करीब साढ़े चार घंटे आपूर्ति बंद रही। इसके बाद बिजली सुचारु हो गई थी। - वरुण कुुमार, पावर हाउस बिजलीघर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed