फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   electric problem in chandausi

ट्रांसफार्मर से उठी चिंगारी, तो आपूर्ति कर दी ठप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
electric problem in chandausi
चंदौसी। गांव मौलागढ़ में रात को ट्रांसफार्मर में चिंगारी निकलने लगी। ग्रामीणों ने उसे बुझाकर बिजली विभाग को सूचना दे दी। विभागीय कर्मचारियों ने रात में आपूर्ति ठप कर और 18 घंटे बाद सोमवार की शाम आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन

चंदौसी क्षेत्र के गांव मौलागढ़ में रात करीब नौ बजे आंबेड़कर छात्रावास के निकट रखे ट्रांसफार्मर से चिंगारी उठी। ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर उसे बुझा दिया और घटना की सूचना बिजली विभाग को दी। आरोप है कि उसे ठीक करने के बजाय, बिजली कर्मचारियों ने आपूर्ति को ठप कर दिया।
विज्ञापन

रात भर आपूर्ति ठप रहने से करीब 500 की आबादी अंधेरे में रही। ग्रामीण नरेश कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार, पूरन सिंह मौर्य, रामेश्वर शर्मा, दुर्गेश, तोताराम मौर्य आदि का कहना है कि सोमवार की सुबह उन्होंने बिजली आपूर्ति सुचारू कराने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों कई बार फोन किए, पर समस्या का समाधान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकांश लोगों के घरों में समरसेबिल लगे हैं। बिजली ठप रहने से पानी की समस्या आ गई। लोग मंदिर में लगे हैंडपंप पर निर्भर हो गए। सुबह से दोपहर तक मंदिर हैंडपंप पर पानी के लिए लोगों की लाइन लगी रही। आरोप है कि सोमवार को शाम करीब साढ़े चार बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हो हुई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed