{"_id":"60ea04d68ebc3e4aeb5f9fe1","slug":"elections-sp-backed-dimple-yadav-crowned-as-block-chief-chandausi-news-mbd3951634122","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव: सपा समर्थित डिंपल यादव के सिर पर सजा ब्लाक प्रमुख पद का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव: सपा समर्थित डिंपल यादव के सिर पर सजा ब्लाक प्रमुख पद का ताज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। सपा समर्थित प्रत्याशी डिंपल यादव के सिर पर बहजोई विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख पद का ताज सजा। विकासखंड में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के कुल 84 मतों में से डिंपल ने 48 मत लेकर अपनी प्रतिद्वंद्वी भाजपा समर्थित प्रत्याशी नगीना यादव को 12 मतों से हराकर जीत दर्ज की। प्रत्याशी नगीना यादव को 36 मत मिले। प्रमाणपत्र पाकर विजयी प्रत्याशी समेत सपाइयों के चेहरे खिल उठे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ब्लॉक परिसर छावनी बना था। चुनाव को लेकर आला अफसर भी पूरी निगरानी बनाए रहे।
शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित ब्लॉक परिसर के सभी द्वारों पर पुलिस की कड़ी निगरानी लगा दी गई। सुबह 11 बजे ब्लॉक प्रमुख पद के लिए खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में मतदान शुरू हो गया। बारी-बारी से सभी 84 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सहायक निर्वाचन अधिकारी/जिला गन्ना अधिकारी कुलदीप सिंह की मौजूदगी में मतदान किया। अंतिम मत 2.25 बजे पड़ा। दोपहर 3 बजे के बाद मतगणना प्रारंभ हुई। करीब पौने चार बजे मतगणना पूरी होने पर सपा समर्थित डिंपल यादव को विजयी घोषित कर दिया। इसके बाद करीब साढ़े चार बजे एआरओ ने विजयी प्रत्याशी डिंपल यादव को जीत का प्रमाणपत्र दिया।
इस बीच पूर्व मंत्री बृजेंद्रपाल सिंह यादव व असमोली विधायक पिंकी यादव समेत जिला महासचिव कृष्णमुरारी शंखधार, प्रमोद यादव, संजीव यादव, गुल्लू यादव व सतीश प्रेमी, कपिल गुप्ता, शोभित काका आदि मौजूद रहे। वहीं चुनाव को लेकर एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित पूरी निगरानी बनाए हुए थे। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह समेत सिटी इंचार्ज संदीप बालियान मय पुलिस फोर्स के तैनात रहे। एलआईयू व दमकल पुलिस की भी तैनाती रही।
विज्ञापन
----
सहायक निर्वाचन अधिकारी कुलदीप सिंह ने कहा कि बहजोई विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में प्रत्याशी डिंपल यादव को 48 व प्रत्याशी नगीना यादव को 36 मत मिले। इस पर प्रत्याशी डिंपल यादव को 12 मतों से विजयी घोषित किया गया।