फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Election will be held for the post of Treasurer in the election of the Managing Committee, the rest elected unopposed

प्रबंध समिति के चुनाव में कोषाध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, बाकी निर्विरोध निर्वाचित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Election will be held for the post of Treasurer in the election of the Managing Committee, the rest elected unopposed
संभल। एमजीएम कॉलेज प्रबंध समिति के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल किए गए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सह-सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए कुल नौ नामांकन दाखिल किए गए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष और सह-सचिव पद से तीन नामांकन वापस होने से कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क और सह-सचिव पद के लिए विनय कुमार गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।
विज्ञापन

सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. निरंकार सिंह ने बताया कि कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क एवं परीक्षित कुमार मोंगिया ने नामांकन कराया। सह-सचिव पद के लिए संजय कुमार अग्रवाल, डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल और विनय कुमार गुप्ता ने नामांकन कराया। वहीं, कोषाध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार, चौधरी विजयपाल सिंह, ज्ञानप्रकाश गुप्ता ने नामांकन कराया। दोपहर दो बजे के बाद नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले परीक्षित कुमार मोंगिया और सह-सचिव पद के लिए नामांकन करने वाले संजय कुमार अग्रवाल, डॉ. अशोक कुमार ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जिसके बाद कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क और सह-सचिव पद के लिए विनय कुमार गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित किए गए। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वालों में से किसी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। जिस कारण इस पद के लिए सात नवंबर को सुबह 11 बजे से मतदान होगा। जिसमें कुल 201 मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अध्यक्ष, एसडीएम वरिष्ठ उपाध्यक्ष और तहसीलदार हैं पदेन सचिव
संभल। एमजीएम कॉलेज प्रबंध समिति में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सचिव पदेन हैं। इसलिए इन पदों पर कोई चुनाव नहीं होता है। संभल जिले के जिलाधिकारी इसके अध्यक्ष हैं और उप जिलाधिकारी संभल इसके वरिष्ठ उपाध्यक्ष। वहीं, तहसीलदार संभल सचिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed