फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Election: Ravi Yadav of SP becomes block chief in Junawai

चुनाव: जुनावई में सपा के रवि यादव बने ब्लाक प्रमुख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Election: Ravi Yadav of SP becomes block chief in Junawai
संभल। जुनावई ब्लॉक में सपा समर्थित रवि यादव ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा समर्थित पूर्व ब्लॉक प्रमुख को तीन वोटों से शिकस्त दी है। 73 में से 38 बीडीसी सदस्यों ने उनके पक्ष में मतदान किया। मतगणना के बाद एआरओ प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने उन्हें विजयी घोषित किया। मतदान को लेकर सुबह से ही गहमागहमी रही। सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन

जुनावई ब्लॉक में ब्लाक प्रमुख पद के लिए भाजपा समर्थित दिव्य प्रकाश और सपा समर्थित रवि यादव चुनाव मैदान में थे। शनिवार को सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान शुरू होने के बाद से ही बीडीसी सदस्यों की लाइन लगी रही। दोपहर दो बजे तक ब्लॉक के सभी 73 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने वोट डाले।
विज्ञापन

शाम तीन बजे के बाद दोनों प्रत्याशी बीजेपी के प्रत्याशी दिव्य प्रकाश यादव और सपा के प्रत्याशी रवि कुमार के सम्मुख एआरओ प्रवीण कुमार त्रिपाठी की निगरानी मतों की गिनती का कार्यक्रम शुरू किया गया। जिसमें की बीजेपी के प्रत्याशी दिव्य प्रकाश यादव को 35 मत प्राप्त हुए। जबकि समाजवादी के प्रत्याशी रवि कुमार को 38 मत प्राप्त हुए। एआरओ प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने सपा के रवि यादव को तीन मतों से विजयी घोषित कर दिया।।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के सख्त पहले में हुआ मतदान
ब्लॉक मुख्यालय में मतदान के दौरान चारों ओर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया था। एक-एक मतदाता की तलाशी लेकर और प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की जांच के बाद ही उन्हें आगे भेजा दिया। सुबह 11 बजे के बाद से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया एक घंटा तक धीमी रही। इसके बाद मतदाताओं की गेट पर लाइन लग गई। मतदाता प्रक्रिया शुरू होने से पहले गुन्नौर उप जिला अधिकारी रामकेश धामा एवं गुन्नौर सीओ राकेश सिंह ने उप निरीक्षकों को सख्त आदेश में मतदाता एवं सहयोगी को ही प्रवेश करने की अनुमति दी। इस मौके पर पहुंचे प्रेक्षक ओपी वर्मा ने ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मतदान के दौरान एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी, एएसपी आलोक कुमार जायसवाल भी स्थिति का जायजा लेने पहुंचे।
ब्लॉक मुख्यालय से 200 मीटर दूर रही पुलिस
मतदान शांतिपूर्वक कराने के लिए पुलिस ने ब्लॉक मुख्यालय से 200 मीटर दूर ही बैरिकेडिंग लगा दी थी। किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। भाजपा व सपा समर्थक मुख्यालय से 200 दूर ही घूमते रहे।
मतदान से मतगणना तक सहयोगी के रूप में बने रहे पूर्व विधायक
जुनावई ब्लॉक प्रमुख के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों के द्वारा मतदान किए जाने से लेकर मतगणना के समय तक पूर्व विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव अपने सहयोगियों के साथ बने रहे। कई बार भीड़ ने शोर मचाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। इस दौरान इंस्पेक्टर के द्वारा आपत्ति जताए जाने पर पूर्व विधायक रामखिलाड़ी यादव ने सहयोगियों और समर्थकों से शांतिपूर्वक चुनाव कराने की अपील की। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रवि कुमार की जीत की सूचना पाकर समाजवादियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए शांतिपूर्वक अपने-अपने स्थानों को वापस चले गए।

पुलिस ने एक उपद्रवी को पकड़ा
ब्लॉक कार्यालय 200 दूर प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ लगी थी। भीड़ में कुछ लोग उपद्रव कर रहे थे। बार बार शोर मचाकर आगे की ओर भाग रहे थे। काफी समझाने पर भी जब भीड़ नहीं मानी, तो पुलिस ने लाठी उठा ली। इस दौरान एक आरोपी पुलिस के हाथ लग गया, अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने उसकी अच्छे से खबर ली और बाद में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed