{"_id":"64ff70ca541d28371a0be43a","slug":"elderly-man-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-2752-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
Tue, 12 Sep 2023 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
बबराला। थाना क्षेत्र के हाइवे पर स्थित गांव पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिजनों को सूचना दी।
गुन्नौर थाना क्षेत्र बबराला के आगरा - मुरादाबाद हाइवे पर स्थित गांव कैल निवासी महावीर पुत्र चंद्रपाल की सोमवार की रात को लगभग 8:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। वह अपने खेत से रखवाली करने के बाद में अपने घर को वापस आ रहे थे। तभी अचानक किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक महावीर के बेटे पप्पू ने बताया कि उसके पिता शाम को खेत की रखवाली करने के लिए गए थे। जब वह खेत की रखवाली करने के बाद रात को वापस आ रहे थे तब किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।