फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Eight quintals of mentha oil, bought by stealing market fee, caught

मंडी शुल्क चोरी कर खरीदा गया आठ क्विंटल मेंथा तेल पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Eight quintals of mentha oil, bought by stealing market fee, caught
बबराला में मेंथा फर्म पर एसडीएम ने मंडी समिति के अधिकारियों के साथ छापा मारा। एसडीएम ने मंडी शुल्क चोरी कर खरीदा गया आठ क्विंटल मेंथा तेल पकड़ा। एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए फर्म पर 1.32 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

बबराला नगर में एसडीएम रामकेश धामा ने मंडी समिति सचिव मोहित फौजदार के साथ मेंथा कारोबारी जय भोले इंटरप्राइजेज फर्म के प्रोपराइटर अरविंद गुप्ता के प्रतिष्ठान पर छापामारा। इस दौरान गोदाम में उन्हें 20 केन में करीब आठ क्विंटल मेंथा तेल भरा मिला। उस समय मेंथा व्यापारी अरविंद गुप्ता का बेटा उपस्थित था। एसडीएम ने कारोबारी से मेंथा तेल खरीद के मंडी समिति से संबंधित प्रपत्र दिखाने को कहा लेकिन वह मंडी समिति से संबंधित कोई भी प्रपत्र नहीं दिखा पाए। इस मामले में मंडी समिति की ओर से मेंथा तेल पर 12 हजार रुपये मंडी शुल्क और 1.20 लाख रुपये का शमन शुल्क लगाया है। एसडीएम की ओर से 1.32 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई है। व्यापारी से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मेंथा व्यापारी तेल खरीद संबंधी प्रपत्र नहीं दिखा पाए। इसलिए 12 हजार का मंडी शुल्क समेत 1.32 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
रामकेश धामा, एसडीएम गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed