फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Eight polling stations set up for Legislative Council elections

विधान परिषद चुनाव के लिए बनाए गए आठ मतदान केंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Eight polling stations set up for Legislative Council elections
बहजोई। विधान परिषद सदस्य पद के लिए नौ अप्रैल को वोट डालें जाएंगे। इसक्रम में मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के वोटरों की सुविधा के लिए आठ मतदान केंद्र बनाए गए है। जहां पहुंचकर 1713 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर मन पसंद प्रत्याशी का चुनाव करेंगे। जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार नौ अप्रैल को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान का कार्य चलेगा। इस दौरान जिले में मौजूद 1713 मतदाताओं की सुविधा के लिए कुल आठ मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जो अपने मनपसंद प्रत्याशी का चुनाव करेंगे। इसक्रम मनौटा, संभल, पंवासा, बहजोई, चंदौसी रजपुरा, गुन्नौर के साथ जुनावई के ब्लाक परिसरों में मतदान केंद्र हैं।
विज्ञापन

निष्पक्ष चुनाव को हुई सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती
बहजोई। एमएलसी चुनाव को निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन ने सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की। उन्होंने बताया कि एसडीएम गुन्नौर रामकेश सिंह, एसडीएम चंदौसी राजपाल सिंह व एसडीएम संभल/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव गोपाल को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा 9 जोनल मजिस्ट्रेट व 10 सेक्टर/ स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान कर्मियों को दिया प्रशिक्षण
बहजोई। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी और परियोजना निदेशक रमेश चंद्र ने मतदान ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। सीडीओ ने बताया कि सभी पार्टियों के मतदान कर्मी अपनी सामग्री को देखभाल कर चेक कर लें। निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी पार्टी के एजेंटों के बैठने की समुचित व्यवस्था कराई जाए। पीठासीन अधिकारी रात के समय मत बूथ पर स्टे करेंगे।

10 पोलिंग पार्टियों के 40 मतदान कर्मी संपन्न कराएंगे मतदान
बहजोई। सीडीओ उमेश कुमार त्यागी ने बताया कि एमएलसी चुनाव को लेकर 10 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। इनमें 40 मतदान कर्मी मतदान संपन्न कराएंगे। एक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी के साथ एक मतदान अधिकारी प्रथम के साथ एक मतदान अधिकारी द्वितीय, एक मतदान अधिकारी तृतीय को लगाया जाएगा। पोलिंग के लिए गठित दस पोलिंग पार्टियों में आठ को केंद्रों पर भेजा जाएगा। जबकि दो पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट व एक-एक माइक्रो ऑब्जर्वर को तैनात किया गया है। इसके अलावा दो माइक्रो आब्जर्वर रिजर्व में रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed