{"_id":"618040440fa33a4d8e19f853","slug":"eight-months-pregnant-consumed-insecticide-sambhal-news-mbd408201549","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ माह की गर्भवती ने किया कीटनाशक का सेवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ माह की गर्भवती ने किया कीटनाशक का सेवन
विज्ञापन
संभल। पारिवारिक विवाद के चलते गर्भवती महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया है। हालत बिगड़ने पर परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रेफर कर दिया गया। महिला आठ महीने की गर्भवती है।
बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते सोमवार की दोपहर करीब एक बजे घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ी तो परिजन पहले बहजोई सीएचसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला के पति ने बताया कि उनसे पत्नी का कोई विवाद नहीं था। गांव में कोई व्यक्ति कीटनाशक बेचने के लिए आया था। उससे कीटनाशक खरीदा था। सोमवार को वह मजदूरी करने गया था और इसी दौरान गर्भवती पत्नी ने कीटनाशक का सेवन कर लिया।
बताया कि उनकी पत्नी आठ महीने की गर्भवती है। महिला की जान के साथ ही पेट में पल रहे शिशु के लिए भी खतरा बन गया है। फिलहाल परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि परिवार में ही महिला की कहासुनी हो गई थी।