फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Eight injured including auto rider couple due to truck collision

ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार दंपती सहित आठ घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Eight injured including auto rider couple due to truck collision
ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार दंपती व तीन सगे भाइयों समेत आठ लोग घायल हो गए। आनन-फानन सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने तीन घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसा हाइवे पर लहरावन गांव के निकट देर रात हुआ।
विज्ञापन

बुधवार को देर रात साढ़े तीन बजे करीब मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर बहजोई-चंदौसी के बीच लहरावन गांव के निकट एक ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस दौरान ऑटो सवार सोमप्रकाश पुत्र रामआसरे व उसकी पत्नी शशि समेत दो अन्य प्रमोद पुत्र रमेश चंद्र पाठक व बब्ली पत्नी शिवदयाल निवासी मोहल्ला गोलागंज तथा तीन सगे भाई वीरसिंह, बादशाह व रोशनलाल पुत्रगण होरीलाल निवासी गांव मनौना व जयप्रकाश पुत्र छत्रपाल निवासी गांव रंपुरा घायल हो गए। सीएचसी के डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों में शामिल दो सगे भाई वीर सिंह और बादशाह के साथ जयप्रकाश को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायलों के मुताबिक रात के समय बारिश होने पर चालक सड़क किनारे ऑटो खड़ा करके शीशा साफ कर रहा था। तभी ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed