फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Eight cows died after being hit by Link Express

लिंक एक्सप्रेस की चपेट में आने से आठ गोवंशों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 01:00 AM IST
सार

थाना क्षेत्र के भकरौली व मझोला फतेहपुर रेलवे के बीच बुधवार की सुबह लिंक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर आठ गोवंशों की मौत हो गई।इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने रेलवे ट्रैक से पशुओं को अवशेष को हटा दिया।घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Eight cows died after being hit by Link Express

विस्तार

थाना क्षेत्र के भकरौली व मझोला फतेहपुर रेलवे के बीच बुधवार की सुबह लिंक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर आठ गोवंशों की मौत हो गई। रेलवे फाटक पर तैनात कर्मचारी ने घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच रेलवे ट्रैक से शवों को हटा दिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब 4.44 बजे लिंक एक्सप्रेस अलीगढ़ से चंदौसी की ओर जा रही थी। तभी भकरौली रेलवे फाटक से एक किलोमीटर आगे रेलवे ट्रक पर घूम रहे आठ गोवंशों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर गेट मैन ने रेलवे के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने रेलवे ट्रैक से पशुओं को अवशेष को हटा दिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई है। समाचार लिखे जाने तक गोवंशीय पशुओं को जमीन में गड्ढा खोदकर दबाया नहीं गया था।
विज्ञापन

वहीं संभल-चंदौसी मार्ग पर गांव जनेटा के पास के मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गोवंश की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच जेसीबी मशीन से हटाया। इसके बाद जमीन में गड्ढा खुदवाकर पशु के शव को दबा दिया गया। घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed