फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Eid-e-Ghadir was celebrated with devotion and respect

Sambhal News: अकीदत और एहतराम के साथ मनाई गई ईद-ए-गदीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Eid-e-Ghadir was celebrated with devotion and respect
सिरसी। सिरसी में अकीदत और एहतराम के साथ ईद-ए-गदीर मनाई गई। इस अवसर पर मस्जिदों में नमाज और अमाल अदा किए गए। जुलूस निकालकर खुशी मनाई गई।
विज्ञापन

इस्लामी कलेंडर के अनुसार 18 जिलहिज्जा को गदीर के मैदान में नबी-ए-करीम ने सवा लाख हाजियों की मौजूदगी में हजरत अली की विलायत का एलान करते हुए कहा कि जिसका मैं मौला उसके अली मौला। इसी की याद में हर साल 18 जिलहिज्जा को शिया समुदाय ईद-ए-गदीर मनाते हैं। मौलाना काजी हुसैन रजा ने कहा कि आज के दिन नबी-ए-करीम ने हजरत अली को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया था। इसी खुशी में शिया समुदाय की यह सबसे बड़ी ईद है।

इस अवसर पर शिया जामा मस्जिद में डॉ. सैयद कौसर मुज्तबा ने, मस्जिद सादात में मौलाना मीसम अब्बास ने और अन्य मस्जिदों में विशेष अमाल अदा किए गए। इसके साथ ही अन्य मस्जिदों और अजाखानों में महफिलें आयोजित की गईं। संचालन जैद सिरसवी ने किया। दूसरी ओर, ईद ए गदीर के मौके पर इमाम बारगाह इमाम रजा से जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

जिसमें मौलाना सफी असगर नजमी, शमीम, इकरार रजा, समर अब्बास, शमीम हैदर, सुब्हान आदि ने अपने विचार रखे। जुलूस शिया जामा मस्जिद पर पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed