फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Educational institutions are needed for good education in Sambhal: Tariq Mansoor

संभल में अच्छी शिक्षा के लिए शिक्षण संस्थानों की है आवश्यकता : तारिक मंसूर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Educational institutions are needed for good education in Sambhal: Tariq Mansoor
संभल। हसनपुर मार्ग स्थित होली सुफ्फाह पब्लिक स्कूल में रविवार की रात सर सय्यद डे का आयोजन किया गया। यह आयोजन होली सुफ्फाह पब्लिक स्कूल में किया गया।
विज्ञापन

इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस तैनात रही। कार्यक्रम की शुरूआत तिलावते कुरान-ए-पाक पढ़कर की गई। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रोफेसर मोहम्मद शाहिद, डॉ. आसिफ खां रहे। कुलपति ने संबोधित करते हुए कहा कि संभल में शिक्षण संस्थानों की आवश्यकता है। इसलिए नए शिक्षण संस्थान खोले जाएं। जिससे शिक्षा के स्तर में सुधार हो सके।

उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा के साथ अच्छा व्यवहार भी जरूरी है। इससे समाज आगे बढ़ता है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. नसीम उज जफर व संचालन डॉ. नजर अब्बास व जकी अनवर ने किया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक सलमान रागिब, फुरकान अली खां, डॉ. रजी अनवर, जावेद अनवर, अल्मास, डॉ. शहजाद, मोहम्मद नदीम आदि लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर इस कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पुलिस कर्मी जगह-जगह तैनात नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed