{"_id":"6ade6d38280b6457dc09cbf6","slug":"e-rickshaw-overturns-while-trying-to-avoid-a-car-six-people-injured-sambhal-news-c-204-1-chn1001-134080-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कार से बचने के प्रयास में पलटा ई रिक्शा, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कार से बचने के प्रयास में पलटा ई रिक्शा, छह लोग घायल
विज्ञापन
चंदौसी। बहजोई रोड पर सोमवार सुबह एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। कार से बचने के प्रयास में हुए इस हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
यह हादसा सिम्स कॉलेज के निकट टी-पॉइंट के पास हुआ। घायलों में जैराई हयातनगर निवासी दिनेश, उनकी पत्नी लक्ष्मी, बुआ कमलेश, भाभी रुक्मिणी, चाचा चंद्रभान और भतीजी मधुर शामिल हैं। ये सभी बनियाठेर की कुबैर फैक्टरी में काम करते हैं। सोमवार सुबह साढ़े सात बजे वे रोजाना की तरह ई-रिक्शा से फैक्टरी जा रहे थे।
ई-रिक्शा को चंद्रभान चला रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा टी-पॉइंट के पास पहुंचा, सामने से आ रही कार से बचने के प्रयास में वह पलट गया। हादसे के बाद कार चालक अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस सभी घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आई।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि दिनेश और कमलेश की हालत गंभीर थी। उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अन्य चार घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही किया गया।