{"_id":"664bdfe7232761ae62026094","slug":"e-rickshaw-driver-dies-due-to-car-collision-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-110648-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत
Tue, 21 May 2024 05:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 21 May 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
संभल। चंदौसी-संभल मार्ग स्थित कोल्ड स्टोरेज सोमवार को सब्जी भरकर मंडी ले जा रहे ई-रिक्शा में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कमलपुर सराय निवासी ई-रिक्शा चालक रूप किशोर (24) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव कमलपुर सराय निवासी महेश का 24 वर्षीय बेटा रूपकिशोर ई-रिक्शा चलाकर परिवार की जीविका में मदद करता था। सोमवार की सुबह करीब चार बजे वह ई-रिक्शा में किराये पर सब्जी भरकर चंदौसी मंडी जा रहा था। संभल-चंदौसी मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में रूपकिशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही कार को कब्जे में लिया। मृतक के भाई ने बताया कि रूपकिशोर चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। कार को कब्जे में लिया है। चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।