फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   E-KYC for ration card holders will start after June 20

Sambhal News: राशनकार्ड धारकों की 20 जून के बाद शुरू होगी ई-केवाईसी

Wed, 19 Jun 2024 06:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 19 Jun 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
E-KYC for ration card holders will start after June 20
संभल। सभी राशनकार्ड धारकों को ई-केवाईसी कराना अब अनिवार्य होगा। यदि ई-केवाईसी नहीं कराई तो राशन कार्ड से नाम हटा दिया जाएगा। साथ ही, राशन भी नहीं मिलेगा। आपूर्ति विभाग और खाद्य व रसद विभाग ने एक बार फिर से निर्देश जारी किए हैं। राशन कार्ड में जितने भी सदस्य होंगे, सभी की ई-केवाईसी होगी। डीएसओ का कहना है कि इसकी प्रक्रिया शुरू कराई गई है।
विज्ञापन

अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डों में दर्ज मृत नामों को हटाने और अपात्र कार्डधारकों की छंटनी करने के लिए जिले में ई केवाइसी शुरू की गई है। पूर्ति विभाग सभी अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्ड के मुखिया व सदस्यों का आधार सीडिंग करके केवाईसी करेगी। इससे मृत सदस्यों का नाम आसानी से हट जाएगा। साथ ही, कोटेदार द्वारा यूनिट काटने की शिकायत भी दूर हो जाएगी। संभल जिले में पात्र गृहस्थी के 3.63 लाख राशनकार्ड धारकों से 16 लाख सदस्य जुड़े हैं, जबकि 23 हजार अंत्योदय कार्डधारकों से 67 हजार से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं। डीएसओ ने बताया कि जिले में कुल 3.86 लाख राशनकार्ड से 16.67 लाख सदस्यों की ई-केवाईसी होनी है। असमोली के पूर्ति निरीक्षक अंकित कुमार अवस्थी ने बताया कि कोटे की दुकानों पर केवाईसी कराई जा सकती है। राशन कार्ड में जितने भी सदस्य होंगे, सभी की ई-केवाईसी होगी। कोटेदार के पास जाकर सबका अंगूठा ई-पॉस मशीन में लगने के बाद ही ई-केवाईसी पूर्ण मानी जाएगी। बताया कि जो राशन कार्ड धारक ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे, उनका कार्ड अस्थायी तौर पर ब्लॉक कर दिया जाएगा। ऐसे उपभोक्ता जो पढ़ाई, रोजगार इत्यादि के कारण अपने घर या गांव से दूर हैं, वह प्रदेश में अपने नजदीक किसी भी उचित मूल्य की दुकान या घर वापसी पर अपनी उचित मूल्य की दुकान पर ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed