{"_id":"60e74d728ebc3ee59c071a3a","slug":"during-the-nomination-the-sp-supporters-fought-fiercely-with-the-police-sambhal-news-mbd395030073","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के दौरान सपा समर्थकों की पुलिस से जमकर नोकझोंक, पुलिस ने लाठी फटकारी तो दौड़े समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के दौरान सपा समर्थकों की पुलिस से जमकर नोकझोंक, पुलिस ने लाठी फटकारी तो दौड़े समर्थक
विज्ञापन
संभल। संभल में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सपा समर्थित प्रत्याशी के नामांकन के दौरान सपा समर्थकों की पुलिस प्रशासन से जमकर नोकझोंक हुई। सपा के समर्थक पुलिस प्रशासन पर भेदभाव के साथ काम करने का आरोप लगा रहे थे। इस दौरान बसपा के समर्थक भी मौजूद थे। मामला बढ़ता देख पुलिस ने लाठी फटकार कर समर्थकों को दौड़ाया। बाद में प्रत्याशी और उनके प्रस्तावकों को ही अंदर प्रवेश दिया गया।
दरअसल, संभल ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सपा ने सुषमा देवी को अपना प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशी ने नामांकन के बाद दावा किया कि बसपा और रालोद का भी समर्थन है। गुरुवार को ब्लॉक सभागार में 11 बजे से ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। सपा के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद, जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी व विधायक के बेटे सुहेल इकबाल समर्थकों के साथ सुषमा देेवी का नामांकन कराने के लिए बिजलीघर पर एकत्र हो गए।
वहीं, बसपा के पूर्व मंत्री अकीलुउर्रहमान खां भी अपने समर्थकों के साथ बिजलीघर के पास खड़े नजर आए। हालांकि दोनों दलों के नेताओं ने एक-दूसरे से दूरी बनाए रखी और समर्थक अलग-अलग रहे। दोपहर में सवा बारह बजे के करीब सुषमा देवी अपना नामांकन कराने के लिए ब्लॉक की ओर बढ़ीं। नवाब इकबाल महमूद, उनके बेटे सुहेल इकबाल और अकीलुउर्रहमान भी अलग-अलग चल पड़े। इस दौरान समर्थकों की भीड़ भी इनके साथ थी। उप जिलाधिकारी कार्यालय के पास पुलिस ने समर्थकों को रोकने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने और आगे बढ़ गए। प्रत्याशी सुषमा और उनके प्रस्तावकों के साथ नवाब इकबाल महमूद व सपा के जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी भी अंदर ब्लॉक परिसर में दाखिल हो गए। परिसर में मौजूद उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव और पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने पूर्व मंत्री नवाब इकबाल महमूद को अंदर न जाने के लिए समझाया। प्रत्याशी और प्रस्तावकों के अलावा किसी और को आगे जाने से रोक दिया गया। इससे सपाई विफर पड़े और प्रशासन से नोकझोंक करने लगे।
विज्ञापन
सुहेल इकबाल और सीओ के बीच खूब नोकझोंक हुई। लेकिन प्रशासन ने कोई ढील नहीं दी और सख्ती जारी रखी। प्रत्याशी को छोड़कर बाकी लोगों को बाहर निकाल दिया गया। भीड़ को बढ़ता देख पुलिस ने लाठी फटकार कर समर्थकों को तितर-बितर कर दिया। इसके बाद प्रत्याशी के प्रस्तावकों को ही अंदर प्रवेश दिया गया और नामांकन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।