फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   During Jaymala, the groom lifted the bride in his lap, the angry bride refused to marry.

Sambhal News: जयमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाया, नाराज दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Thu, 14 Mar 2024 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 14 Mar 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
During Jaymala, the groom lifted the bride in his lap, the angry bride refused to marry.
असमोली (संभल)। जयमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन के साथ गोद में उठाकर आपत्तिजनक हरकत की तो दुल्हन खफा हो गई और फेरे लेने से इनकार कर दिया। यह जानकारी जब दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों को हुई तो होश उड़ गए। मामले की सूचना पर पुलिस भी पहुंची लेकिन देर रात तक दुल्हन शादी करने से इनकार करती रही। हालांकि दूल्हा ने हरकत के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी। इसके बाद भी दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन

ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की बेटी की बरात थाना क्षेत्र के दूसरे गांव से बुधवार की दोपहर पहुंची थी। दुल्हन पक्ष ने बरातियों का जोरदार स्वागत किया और भोजन कराया। शाम के समय जयमाला कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान दूल्हा ने दुल्हन को गोद में उठाकर आपत्तिजनक हरकत कर दी। इससे दुल्हन खफा हो गई और स्टेज से उतरकर चली गई। दुल्हन ने दूल्हा की इस हरकत से नाराज होकर फेरे लेने से इनकार कर दिया। दुल्हन को काफी समझाया गया और दूल्हा ने भी माफी मांगी लेकिन दुल्हन राजी नहीं हुई। मामला बढ़ा तो थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस के अलावा घराती और बराती भी दुल्हन को समझाने का प्रयास करते रहे लेकिन 11 बजे तक दुल्हन फेरे लेने के लिए राजी नहीं हुई। थाना प्रभारी पूनम राठी ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत की है। सहमति नहीं बन पा रही है। दुल्हन शादी करने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed