फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   During investigation statements of CO Anuj Chaudhary were not found to be wrong

Sambhal: जांच के दौरान सीओ अनुज चौधरी के बयान गलत नहीं पाए गए, मिली क्लीनचिट; अमिताभ ठाकुर ने की थी शिकायत

Fri, 18 Apr 2025 10:07 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 18 Apr 2025 10:07 PM IST
सार

अमिताभ ठाकुर ने अपनी शिकायत में बताया था कि अनुज चौधरी द्वारा सेवा नियमावलियों और वर्दी नियमावलियों का उल्लंघन किया जा रहा है। इसके मामले लगातार सामने आ रहे हैं। आरोप यह भी लगाया था कि बिना अधिकारिकता के बयानबाजी कर रहे।

विज्ञापन
During investigation statements of CO Anuj Chaudhary were not found to be wrong
सीओ अनुज कुमार चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीओ अनुज चौधरी के खिलाफ की गई शिकायत का निस्तारण हो गया है। सीओ पर आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आरोप लगाया था कि सीओ पुलिस सेवा नियमावलियों का उल्लंघन कर रहे हैं। इस मामले की जांच एएसपी श्रीश्चंद्र द्वारा की गई। एएसपी ने बताया कि जांच में कोई साक्ष्य ऐसा नहीं मिला जिससे आरोप सही पाए जाते। इसके चलते आरोप खारिज करते हुए क्लीनचिट दे दी गई है। इस मामले में एसपी (लॉ एंड ऑर्डर) मनोज कुमार अवस्थी ने आईजी (लॉ एंड ऑर्डर) एलआर कुमार को पत्र लिखकर आरोप खारिज किए जाने की जानकारी दी है।

विज्ञापन


अमिताभ ठाकुर ने अपनी शिकायत में बताया था कि अनुज चौधरी द्वारा सेवा नियमावलियों और वर्दी नियमावलियों का उल्लंघन किया जा रहा है। इसके मामले लगातार सामने आ रहे हैं। आरोप यह भी लगाया था कि बिना अधिकारिकता के बयानबाजी करने, पुलिसिंग तथा अपने कार्यों को जानबूझकर सांप्रदायिक रंग देने, सेवा नियमावलियों से इतर कार्य कर माहौल को तनावग्रस्त करने तथा वर्ग विशेष में असुरक्षा की भावना उत्पन्न किया जा रहा है। इस शिकायत के बाद ही आईजी (लॉ एंड ऑर्डर) ने एसपी एसपी (लॉ एंड ऑर्डर) को जांच के निर्देश दिए। जिसमें संभल में तैनात एएसपी श्रीश्चंद्र ने जांच की। जांच के दौरान जितेंद्र वर्मा के बयान लिए गए। जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सीओ ने कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कहा था कि यदि किसी को रंग से परहेज है तो वह कुछ घंटे घर में रह सकता है। इससे पूरी तरह शांति रही और होली का पर्व भी धूमधाम से मनाया गया। 
विज्ञापन


दूसरा बयान असमोली के गांव दबोई निवासी यासीन का दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि बयान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिया गया था। जिसका उनके संगठन ने स्वागत किया था। सीओ ने जांच में दिए बयान में कहा कि उन्होंने केवल होली और जुमा की नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए 6 मार्च को आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक में दोनों समुदाय के लोगों से अपील की थी। उन्होंने होली व जुमा की नमाज के संबंध में कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की थी। अनुज चौधरी ने कहा कि उनकी बातों से किसी भी धर्म विशेष की भावनाएं आहत नहीं हुई थी। मात्र कुछ व्यक्तियों द्वारा राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से उसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी (लॉ एंड ऑर्डर) ने आगे लिखा है कि संभल में जुमा अलविदा की नमाज, होली का पर्व और ईद का त्योहार शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न हुआ है। सीओ पर लगे आरोप के संबंध में कोई पुष्टिकारक साक्ष्य प्रकाश में नहीं आए, जिस आधार पर अमिताभ ठाकुर की शिकायत निस्तारित कर दी गई है।

सीओ के दो बयान रहे चर्चा में, राजनीतिक लोगों ने खूब साधा था निशाना
पहला बयान- सीओ अनुज चौधरी ने 6 मार्च को संभल कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक में कहा था कि होली का पर्व साल में एक बार आता है। जबकि जुमे की नमाज साल में 52 बार होती है। जिन मुसलमानों को रंग से परहेज है वह रंग के दौरान घर से न निकलें, आगे कहा था कि या फिर दिल बड़ा रखें और होली के रंग से परहेज न करें। यह बयान देशभर में चर्चा का विषय रहा। राजनीतिक पार्टियों ने खूब आलोचना की थी। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समर्थन किया था।

दूसरा बयान- ईद को लेकर 28 माच को हुइ बैठक में सीओ ने कहा था कि यदि ईद की सिंवई खिलानी है तो गुजिया भी खानी होगी। इसको राजनीतिक मंच पर दो समुदायों के बीच घृणा पैदा करने का आरोप लगाते हुए सीओ की आलोचना की गई। यह बयान भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना था। हालांकि सीओ ने जांच के दौरान दिए बयान में कहा है कि वह दोनों समुदायों के बीच शांति कायम करने के लिए प्रयास कर रहे थे। उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है जिससे किसी समुदाय की भावना आहत हो सके।


जांच के दौरान ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला जिससे यह तय हो पाता कि सीओ पर लगाए गए आरोप सही हैं। इसके चलते जांच रिपोर्ट को पूरा कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया। - श्रीश्चंद्र, एएसपी, संभल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed