फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dumper broke five electric poles, power cut in 10 villages

Sambhal News: डंपर ने बिजली के पांच खंभे तोड़े, 10 गांवों की बिजली गुल

Wed, 22 May 2024 05:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 22 May 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Dumper broke five electric poles, power cut in 10 villages
सौंधन (संभल)। गांव लधनपुर में सोमवार की रात गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए मिट्टी लेकर आ रहे डंपर बिजली के पांच खंभों को तोड़ते हुए पलट गए। खंभे टूटने से दस से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। गर्मी में रातभर ग्रामीण परेशान रहे। मामले में खिरनी बिजलीघर के जेई ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

दरअसल, वर्तमान में मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण जारी है। तमाम डंपर मिट्टी को लेकर आ रहे हैं। सोमवार रात को कार्यदायी संस्था का डंपर संभल-गवां मार्ग से मिट्टी लेकर खिरनी की ओर आ रहा था। गांव लधनपुर गांव में डंपर अनियंत्रित हुआ और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों को तोड़ते हुए पलट गया। गनीमत रही कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय बिजली सप्लाई सुचारू नहीं थी, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। इस मामले में खिरनी बिजलीघर में तैनात अवर अभियंता रामकुंवर ने खिरनी चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


खंभे टूटने से इन गांवों की बाधित हुई सप्लाई
संभल। लधनपुर गांव में सोमवार रात करीब डेढ़ बजे खनन के डंपर से बिजली के पांच पोल टूटने के बाद गांव नूरपुर, बागड़पुर इम्मा, औरंगाबाद देवरी, करछली समेत दस से अधिक गांवों की सप्लाई बाधित हो गई। मंगलवार देर रात तक भी बिजली सप्लाई सुचारू नहीं हो पाई। 24 घंटे तक लोग गर्मी में बेहाल रहे। अवर अभियंता ने बताया कि लाइन स्टॉफ को लगाया गया है। प्रयास है कि बुधवार तक सप्लाई सुचारू हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed