फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Due to the dispute, first shot dead a fellow woman, then blew herself up too

विवाद के चलते पहले साथी महिला की गोली मारकर हत्या, फिर खुद की आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Due to the dispute, first shot dead a fellow woman, then blew herself up too
चंदौसी (संभल)। किसी बात को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने पत्नी के रूप में साथ रह रही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार कर जान दे दी। गोली चलने की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घर में घुसी तो खून फैला हुआ था। महिला का शव आंगन में कुर्सी पर मिला। जबकि व्यक्ति का शव कमरे में चारपाई पर था। पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में स्पष्ट हुआ कि पहले पुरुष ने महिला को गोली मारी है इसके बाद खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने नमूने लिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब 11 बजे चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव मौलागढ़ में विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी साथी महिला की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार उसने महिला की हत्या के बाद खुद को सीने में गोली मारी। जिससे उसकी भी जान चली गई। पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में सामने आया है कि यह दोनों लोग बिना शादी किए साथ रह रहे थे। हालांकि इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन

व्यक्ति की पहचान रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव चाऊपुर टांडा निवासी वीरपाल (51) पुत्र लालमन के रूप में हुई है। जबकि महिला के पास जो आधार कार्ड मिला है उसमें दिल्ली के अशोक नगर फेस 3 निवासी विमलेश(49) पत्नी राकेश लिखा हुआ है। यह दोनों लोग मौलागढ़ निवासी पुलिस के रिटायर्ड दरोगा वीरेंद्र सिंह के मकान में करीब एक वर्ष से पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। मकान मालिक और आसपास के लोग भी उन्हें पति-पत्नी समझते थे। वारदात के बाद यह जानकारी सामने आई कि यह लोग बिना शादी के रह रहे थे। लोगों ने बताया कि दोनों में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। सोमवार की सुबह भी दोनों लोगों में विवाद हुआ था। विवाद होने के कुछ ही देर बाद करीब 11 बजे गोली चलने की आवाज आई। पहली गोली चली तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद दूसरी गोली पांच मिनट बाद चली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों के शव मिले। महिला का शव एक कुर्सी पर था। जिससे प्रतीत हुआ कि महिला कुर्सी पर बैठी थी। इसी समय गोली मारी गई। जबकि वीरपाल का शव कमरे में चारपाई पर था। वीरपाल के हाथ में एक तमंचा था और दूसरा तमंचा चारपाई पर पड़ा था। खोखा जमीन पर गिरा हुआ था। कुछ ही दूरी पर 500 के नोट पड़े थे। जो करीब एक लाख रुपये बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी सामान सील कर दिया है। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed