फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Due to non-receipt of money kept in the house, there was an argument between the couple, the angry wife committed suicide by hanging

Sambhal News: घर में रखे पैसे न मिलने पर दंपती में कहासुनी, क्षुब्ध पत्नी ने फंदे पर लटक की आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Due to non-receipt of money kept in the house, there was an argument between the couple, the angry wife committed suicide by hanging
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में रखे 65 हजार रुपये नहीं मिलने पर दंपती में विवाद हो गया। कुछ देर बाद पति काम से बाहर चला गया और पत्नी ने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। वापस लौटे पति ने पत्नी का शव कमरे में फंदे पर लटका देखा। सूचना पर मायके वाले भी आ गए।
विज्ञापन

बिना किसी कार्रवाई के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक बाहर से मजदूरी करके मंगलवार को वापस अपने घर लौटा था। मजदूरी के 65 हजार रुपये उसकी पेंट की जेब में रखे थे। बुधवार की सुबह पत्नी ने पेंट में रखे रुपये कहीं रख दिए।
विज्ञापन

इसके बाद कपड़ों को वाशिंग मशीन में धो दिया। पति ने जब अपनी पत्नी से रुपये की जानकारी की तो रुपये नहीं मिले। इस पर दंपती में कहासुनी हो गई। नाराज होकर पति घर से बाहर बनियाठेर चला गया। उसके बाद पड़ोसियों ने की सूचना मिलने पर युवक वापस लौटा, तो पत्नी घर की दूसरी मंजिल पर लेंटर के कुंडे में दुपट्टे का फंदा पर लटकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना से मृतका महिला के मायके वालों को सूचना दी। कुछ देर मायके वाले भी पहुंच गए। इसके बाद परिजनों ने महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed