फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Due to monkey's mischief, a dilapidated pole broke down, electricity went off

Sambhal News: बंदरों के उत्पात से जर्जर खंभा टूटा, 300 परिवारों की बिजली गुल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Due to monkey's mischief, a dilapidated pole broke down, electricity went off
सरायतरीन। पवांसा सब डिवीजन क्षेत्र के गांव चंदनकटी मौजा में शनिवार की सुबह 11 बजे जर्जर विद्युत पोल बंदर के हिलाने से टूट गया। यह मुख्य मार्ग पर गिरा। गनीमत रही कोई आसपास नहीं था, वर्ना हादसा हो जाता। इसके गिरने से जहां रास्ता बंद है, वहीं 300 परिवारों की बिजली गुल गई है। 36 घंटे बीतने के बाद समाधान नहीं होने पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गांव चंदनकटी के निवासी मुनेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शनिवार की सुबह 11 बजे गांव के मुख्य मार्ग पर लगे जर्जर विद्युत पोल बंदर ने हिला दिया। जिससे वह टूटकर नरेश के मकान पर टिक गया। गनीमत रही कोई हादसा नहीं हुआ। इसकी शिकायत की लेकिन 36 घंटे बीत जाने के बाद भी सही नहीं कराया गया। इस कारण 300 घरों में अंधेरा है।
विज्ञापन

खंभा टूटने से गांव से बहजोई को जाने वाला रास्ता भी बाधित हो गया है। सावन का पहला सोमवार है तो कांवड़िये भी आएंगे, बावजूद इसके जिम्मेदारों ने गंभीरता नहीं दिखाई। समय रहते समस्या का समाधान न हुआ तो सब डिवीजन के परिसर में धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राजू यादव, सोमवीर, सीताराम सिंह, रती पाल, राकेश कुमार, सत्यवीर सिंह यादव, सुरेश यादव, सुरेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed