{"_id":"5bbbb7e8867a5528481e7b79","slug":"due-to-monkey-teenager-fell-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों के हमले से किशोर की छत से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों के हमले से किशोर की छत से गिरकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। बनियाठेर थाना क्षेत्र के अल्लीपुर बुजुर्ग उर्फ बड़ा गांव में बंदरों से बचने को किशोर की छत से नीचे गिरकर मौत हो गई। सुबह परिजनों ने देखा तो उसे राजकीय चिकित्सालय लाए लेकिन यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अल्लीपुर बुजुर्ग उर्फ बड़ा गांव निवासी ब्रजभान सिंह का सोलह वर्षीय पुत्र अमन कुमार रविवार की शाम को अपने मकान पर छत पर सोने के लिए गया था लेकिन सुबह सोमवार की सुबह छह बजे उसकी मां संतोष देवी उठी तो अमन बाहर सड़क पर पड़ा था। शोरशराबा किया तो आसपास के लोग दौड़े। अमन कुमार को उठाकर चंदौसी संयुक्त चिकित्सालय लाए लेकिन यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां संतोष देवी ने बताया कि उसके यहां बंदरों का आतंक है। किसी ने देखा तो नहीं लेकिन छत पर बंदरों ने हमला कर दिया होगा, जिससे बचने को वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस भी पहुंची लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया। ब्यूरो
विज्ञापन