फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Due to lack of roadways bus service, people are travelling risking their lives

Sambhal News: रोडवेज बस सेवा न होने के कारण जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of roadways bus service, people are travelling risking their lives
चंदौसी। इस्लामनगर व सहसवान कस्बे तक रोडवेज बसों का संचालन न होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते लोग अधिक किराया चुकाने के बाद भी जान जोखिम में डालकर डग्गामार वाहनों से यात्रा करने को मजबूर हो रहे हैं। वाहनों में ठूंस-ठूंसकर सवारियां भरी जाती हैं। प्रशासन व जनप्रतिनिधि भी सब कुछ जानने के बाद भी इसे लेकर गंभीर नहीं है। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


चंदौसी से इस्लामनगर की दूरी करीब 17 और सहसवान की करीब 50 किलोमीटर दूर है। दोनों कस्बे तक पहुंचने के लिए शहर से कोई रोडवेज बस की कोई सेवा नहीं है। सिर्फ बदायूं रोड पर पथरा तिराहे के पास से इक्का दुक्का ही निजी बसें इस्लामनगर कस्बे तक जाती है। जिन यात्रियों को सहसवान जाना होता है, वे इस्लामनगर से डग्गामार वाहनों में बैठकर सहसवान कस्बा तक पहुंचते हैं। आलम ये है है कि चंदौसी से इस्लामनगर तक के लिए निजी बसें भी कभी चलती है और कभी नहीं चलती। जबकि हजारों की संख्या में दोनों कस्बों के लिए लोगों का आवागमन रहता है। वहीं दोनों कस्बों के मार्ग पर पड़ने वाले ग्रामों के बहुत से छात्र - छात्राएं रोजाना शहर अपने - अपने कॉलेजों में पढ़ने के लिए आते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में इन कस्बों के लिए रोडवेज बसें न चलने से डग्गामार वाहन ही यात्रियों के आवागमन का सहारा बनते हैं। इससे सबसे ज्यादा परेशानी तो महिलाओं व बुजुर्गों को होती है। वहीं चालक भी जब तक उनका डग्गामार वाहन सवारियों से खचाखच न भर जाए, वे अपना वाहन लेकर नहीं जाते। पूर्व में कई सामाजिक संगठन भी दोनों कस्बों के रोडवेज सेवा शुरू किए जाने की मांग परिवहन विभाग से कर चुके हैं। लेकिन सुनवाई न होने के चलते यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............

इस्लामनगर और सहसवान के लिए कोई रोडवेज सेवा की शुरूआत नहीं हो सकी है। उच्चाधिकारियों के यात्रियों की परेशानी से अवगत कराकर उनके सामने दोनों कस्बों के लिए रोडवेज सेवा शुरू किए जाने का प्रस्ताव रखा जाएगा।

राजीव यादव, प्रभारी चंदौसी रोडवेज स्टैंड चंदौसी
............
इस्लामनगर और सहसवान के लिए कोई रोडवेज बस नहीं है। यात्रियों को जान जोखिम में डालकर डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ रहा है। जबकि संगठन द्वारा कई बार ज्ञापन सौंपकर दोनों कस्बों के लिए रोडवेज बस सेवा की मांग की जा चुकी है।

अनुज वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल

..................
सप्ताहभर में इस्लामनगर व सहसवान के लिए डग्गामार वाहनों से सफर कर जाना पड़ता है। चालक भी जब तक उनका वाहन न भर जाए, तब तक वाहन लेकर नहीं जाते।

शेर सिंह मीना, निवासी अशोक नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed