{"_id":"644d78f5e3a197adb60ae98b","slug":"due-to-friendship-with-pubg-mumbai-girl-reached-bahjoi-from-chandigarh-sambhal-news-c-15-1-130644-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पब्जी से हुई फ्रेंडशिप के चलते चंडीगढ़ से बहजोई पहुंची मुंबई की छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पब्जी से हुई फ्रेंडशिप के चलते चंडीगढ़ से बहजोई पहुंची मुंबई की छात्रा
Sun, 30 Apr 2023 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। मोबाइल फोन पर पब्जी से हुई फ्रेंडशिप के चलते मुंबई की छात्रा चंडीगढ़ से बहजोई तक पहुंच गई। कोतवाली पुलिस ने छात्रा से जानकारी लेने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वन स्टॉप सेंटर में नाइट स्टे कराया।
प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज लवानियां के मुताबिक बीती 28 अप्रैल 2023 की शाम पुलिस को एक युवती बहजोई में संभल तिराहे के निकट दिखाई दी। जानकारी लेने पर सामने आया कि युवती अकेली है और मुंबई की रहने वाली है। रात के समय युवती को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया था। सुबह को कोतवाली में युवती से जानकारी लेने पर सामने आया कि मुंबई निवासी युवती कक्षा दस की छात्रा है। करीब चार साल पहले मोबाइल फोन पर पब्जी के माध्यम से उसकी चंडीगढ़ निवासी एक युवक से बातचीत शुरू हुई। बाद में फोन कॉल आदि से युवक से बातचीत बढ़ गई। तो युवक ने अपने को एसी का मैकेनिक बताया था। बीती 25 अप्रैल 2023 को वह अपने किसी जॉब के इंटरव्यू की बात कहकर वह घर से निकली थी और युवक के बुलाने पर वह चंडीगढ़ जा पहुंची। बाद में युवक ने उसे घर जाने को कह दिया। चंडीगढ़ के बस अड्डे से एक व्यक्ति ने उसे बस में बैठा दिया और वह बहजोई आ पहुंची। प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि मोबाइल फोन पर छात्रा के भाई से बात हो गई है। वह उसे बुलाने मुंबई से बहजोई के चल दिया है। बहजोई आने पर छात्रा को उसके भाई के साथ भेज दिया जाएगा।