फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Drunk entered the villager's house and assaulted, six injured

Sambhal News: शराब के नशे में ग्रामीण के घर में घुसकर की मारपीट, छह घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Drunk entered the villager's house and assaulted, six injured
मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव देहरी जग्गू की मिलक में एक युवक शराब के नशे में ग्रामीण के घर पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट भी की। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गए और मारपीट करने लगे। इस दौरान पथराव भी हुआ। मारपीट में छह लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को पकड़ लिया और थाने ले गई। जहां उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। रविवार की रात ग्यारह बजे के करीब गांव देहरी जग्गू की मिलक स्थित चामुंडा मंदिर में कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान गांव निवासी एक युवक शराब के नशे में कृपाल के घर पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। कृपाल के परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो युवक मारपीट करने लगा। कृपाल का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए ओर पथराव के साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

इसमें वह और प्रमोद, मनोज घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से प्रदीप, दिनेश, पान सिंह घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया और शांतिभंग में चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed