{"_id":"5ad652f04f1c1b5d098b50c1","slug":"drop-the-bike-young-man-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक गिराकर युवक पर फायर झोंका, छर्रे लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक गिराकर युवक पर फायर झोंका, छर्रे लगे
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Wed, 18 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
घायल का जिला अस्पताल में इलाज करते चिकित्सक।
- फोटो : अमर उजाला
हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में सोनकपुर रेलवे हाल्ट के निकट बाइक सवार दो युवकों की बाइक को अज्ञात बाइक सवारों ने लात मारकर गिरा दिया। फिर एक युवक पर फायर झोंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग गए। घटना में युवक को छर्रे लगे। उसके साथी युवक ने डायल 100 व थाना पुलिस को सूचना। डायल 100 पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
नखासा थ्ाानाक्ष्ाेत्र सिरसी के मोहल्ला सादक सराय निवासी रफत पुत्र बाबू खां व अशरफ पुत्र मुनव्वर बाइक से मंगलवार की दोपहर सामान खरीदने के लिए बिलारी गए थे। देर शाम दोनों बाइक से वापस घर के लिए लौटने लगे। बाइक अशरफ चला रहा था। रात 8.30 बजे बाइक सवार सोनकपुर रेलवे हाल्ट से सिरसी की ओर चली तो पहले से ही रास्ते में एक बाइक पर सवार दो युवक खड़े मिले। इन युवकों ने कुछ दूर पीछा किया।
पास आने पर रफत और अशरफ की बाइक में लात मारकर गिरा दिया। इसी बीच तमंचे से फायर झोंक दिया गया। कमर के नीचे छर्रे लगने से रफत घायल हो गया।
इसके बाद हमलावर बाइक से भाग गए। साथी अशरफ ने फोन से पुलिस और परिजनों को सूचना दी। परिजन और डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल रफत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने उपचार शुरू कर दिया।