{"_id":"60904bfa8ebc3ebf423bec94","slug":"driver-dies-in-road-accident-sambhal-news-mbd3880976100","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारूति वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारूति वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर मौत
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव संदलपुर में मारूति वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वैन में सवार यात्रियों को मामूली चोट आई है। जिन्हें पुलिस ने प्राथमिक उपचार करा कर भेज दिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। शव पंचनामे के बाद साथ ले गए।
सोमवार की सुबह सात बजे करीब सिरसी के मोहल्ला शर्की निवासी हुसैन अब्बास (18) पुत्र हसन अब्बास की हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव संदलपुर में गवां मार्ग पर सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक अपनी मारूति वैन से कुछ लोगों को लेकर हजरतनगर गढ़ी से बबराला जा रहा था। जैसे ही गवां मार्ग पर गांव संदलपुर के नजदीक पहुंचे तो मारूति वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मारूति वैन में सवार यात्रियों को मामूली चोट आई।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल संभल भेजा। मृतक युवक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया तो शव पंचनामा भर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि युवक छह भाइयों में सबसे छोटा था। मां हसीन जहरा का रो-रो कर बुरा हाल है।