{"_id":"69b468d466bc3640fb035f9b","slug":"drain-will-be-constructed-at-a-cost-of-rs-2-crore-farmers-will-get-relief-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-133106-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दो करोड़ से बनेगा नाला, किसानों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दो करोड़ से बनेगा नाला, किसानों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
संभल। नगर पालिका की ओर से जल निकासी के लिए बहजोई मार्ग पर पक्का बाग से हयातनगर में बिजलीघर तक नाला निर्माण कराया जाएगा। इसमें करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। नाला बन जाने से आसपास के खेतों में पानी नहीं जाएगा, जिससे किसानों को राहत मिलेगी।
बहजोई मार्ग पर लाडम सराय से आगे बढ़ने पर पक्का बाग तक ही नाला बना हुआ है। इसके बाद नाले को खेतों की तरफ मोड़ दिया गया है। नाले का पानी खेतों में ही जाता है। जिससे फसलें प्रभावित हो रही हैं। यह समस्या करीब पांच साल से बनी हुई है। किसान भी कई बार नगर पालिका के जिम्मेदारों से नाला निर्माण कराने की मांग कर चुके हैं। नगर पालिका ने समस्या का संज्ञान लेते हुए पक्का बाग से हयातनगर में बिजलीघर तक पक्का नाला निर्माण की योजना बनाई है। नाला निर्माण पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होने हैं। प्रस्ताव को मंजूरी भी मिल चुकी है। ईओ नगर पालिका डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि नाला निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया चल रही है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने पर निर्माण शुरू कराया जाएगा।