{"_id":"6aee3752235a0b96430c2f71","slug":"drain-construction-mired-in-promises-people-grapple-with-traffic-congestion-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-142939-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: वादों में उलझा नाला निर्माण, जाम से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: वादों में उलझा नाला निर्माण, जाम से जूझ रहे लोग
Sat, 07 Nov 2026 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। वाहन चालकों के साथ ही यात्रियों के लिए बेहद परेशानी का सबब बना मालगोदाम रोड का नाला निर्माण पूरा होने का नाम नहीं ले रहा। करीब डेढ़ महीने से चल रहा काम अब भी अधूरा है। ठेकेदार की दलील है कि ट्रैफिक के कारण उसके कार्य में तेजी नहीं आ पा रही है, जबकि नगर पालिका अध्यक्ष ने आठ नवंबर तक नाला निर्माण पूरा किए जाने की बात कही है।
आंबेडकर मूर्ति से कब्रिस्तान तक नाले का निर्माण किया जा रहा है। पहले एक ओर का नाला बनाया गया, फिर दूसरी ओर शुरू कराया गया। इससे पहले यह मार्ग बेहद जर्जर होने के कारण वाहनों का निकलना दूभर था। शहर में आने और बाहर जाने का मुख्य मार्ग होने के कारण इस मार्ग से सर्वाधिक वाहन निकलते हैं। अब हालत यह है कि दो पहिया और तीन पहिया वाहनों को भी करीब पांच सौ मीटर लंबे इस मार्ग से निकलना दुश्वार है। इधर से जाने वालों को घंटों जाम में फंसा रहना पड़ता है। सबसे बड़ी समस्या मुरादाबाद और बदायूं को आने-जाने वाली रोडवेज बसों की है। यह शहर में स्थित बस स्टैंड तक नहीं आ रही हैं। इससे यात्रियों को फाटक पार करके बदायूं चुंगी पर पहुंचना होता है। ऐसे में सबसे बड़ा संकट नाला निर्माण के चलते लगने वाला जाम तो है ही, फाटक पर घंटों जाम से भी जूझना पड़ता है। तीन पहिया वाहनों से आने-जाने वालों को जाम का झाम झेलना पड़ता है।
डेढ़ महीने में महज पांच सौ मीटर नाला न बन पाना कार्यदायी संस्था की सुस्ती और पालिका की निगरानी पर सवाल खड़े करता है। काम शुरू करने से पहले वैकल्पिक मार्ग, ट्रैफिक डायवर्जन और समयबद्ध कार्ययोजना क्यों नहीं बनाई गई, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। रोजाना हजारों वाहन चालक, स्कूली बच्चे, मरीज और व्यापारी इस जाम की सजा भुगत रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार ट्रैफिक का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ रहे हैं। नगर पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय का कहना है कि दिवाली तक नाले का निर्माण हर हालत में पूरा करने को ठेकेदार को हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
जबकि ठेकेदार द्वारा यह दलील दी जा रही है कि वाहनों की आवाजाही और जाम के कारण जिस गति से निर्माण कार्य होना चाहिए, नहीं हो पा रहा है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नाला निर्माण पूरा होने के बाद एक सप्ताह में इस मार्ग का निर्माण बेहतर ढंग से कराया जाएगा। अब देखना यह है कि पालिका की आठ नवंबर की डेडलाइन हकीकत में बदलती है या फिर यह भी पिछले वादों की तरह जाम में ही अटक कर रह जाएगी।
अधूरी सड़क बनी मुसीबत, रोज जाम में फंस रहे भारी वाहन
मढ़न। असमोली के गांव मढ़न में लोधीपुर-असमोली मार्ग पर देहरी मोड़ के पास पानी की निकासी के लिए पुलिया का निर्माण कराया गया है। करीब एक सप्ताह पहले पुलिया को आवागमन के लिए खोल दिया गया, लेकिन इसके दोनों तरफ सड़क का निर्माण और मरम्मत का कार्य ठीक से नहीं कराया गया। इसके चलते राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रास्ता दुरुस्त नहीं होने के कारण आए दिन भारी वाहन पुलिया के पास फंस जाते हैं। इससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। शुक्रवार को भी एक ट्रक पुलिया के पास रास्ते में फंस गया। ट्रक एक घंटे से अधिक समय तक फंसा रहा, जिससे दोनों तरफ यातायात बाधित हो गया। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को बाहर निकाला गया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका। ट्रक चालक ने बताया कि इस मार्ग पर रोजाना कोई न कोई वाहन फंस जाता है। इससे वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन दोनों तरफ का रास्ता अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे पुलिया से गुजरना वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से पुलिया के दोनों तरफ सड़क को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके।