फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Doubt over shifting of district headquarters in Sambhal, decision soon

Sambhal News: संभल में जिला मुख्यालय शिफ्ट करने पर संशय, फैसला जल्द

Thu, 20 Feb 2025 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 20 Feb 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Doubt over shifting of district headquarters in Sambhal, decision soon
संभल। जिला मुख्यालय बहजोई से संभल स्थानांतरित होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। संभल को ही केंद्र बिंदु माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही शासन स्तर से संशोधन की सूचना जारी हो सकती है। डीएम का कहना है कि हाईलेवल कमेटी अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। इसके बाद जिले पर जानकारी सामने आ सकेगी।
विज्ञापन

17 फरवरी को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय हाईलेवल कमेटी संभल पहुंची थी। इस कमेटी ने हयातनगर थाना क्षेत्र के कमालपुर सराय और संभल कोतवाली क्षेत्र के लाडम सराय में कई सरकारी और निजी जमीनों का निरीक्षण किया था। इस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही शासन स्तर से निर्णय किया जाना है।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि एक सप्ताह के अंदर जिला मुख्यालय पर निर्णय हो सकता है। अभी तक चर्चा है कि एसपी कार्यालय के लिए जमीन देखी जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि किसी अधिकारी द्वारा नहीं की जा रही है। मालूम हो 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। जिसमें पांच लोगों की जान चली गई थी। 29 पुलिसकर्मी चोटिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन स्थानों पर पत्थरबाजी, फायरिंग और आगजनी की घटनाएं हुई थीं। इस बवाल के बाद ही प्रशासन ने चिंता जताते हुए रिपोर्ट शासन को भेजी थी। इसके बाद से शासन ने मामले को गंभीरता से लिया और हाईलेवल कमेटी का गठन कर स्थिति का जायजा लेने के लिए भेजा। इस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही मुख्यालय के लिए स्थान तय होना है। चर्चा है कि लाडम सराय और कमालपुर सराय में ही जिला मुख्यालय और एसपी कार्यालय बनाने पर निर्णय हो सकता है। फिलहाल अभी जिला मुख्यालय स्थानांतरित कराने पर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed